एक्सप्लोरर

INDvsAUS: सीरीज़ में बढ़त हासिल करने उतरेंगी दोनों टीमें

INDvsAUS: सीरीज़ में बढ़त हासिल करने उतरेंगी दोनों टीमें

रांची: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला का मध्यांतर विवादों और आरोपों-प्रत्यारोपों से भरा रहा, लेकिन अब सभी खिलाड़ियों और दर्शकों की निगाहें गुरुवार से शुरू हो रहे तीसरे मैच के आयोजन स्थल रांची पर टिक गई हैं. रांची का झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है. हालांकि पूर्व करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कमी स्थानीय दर्शकों को जरूर खलेगी.



चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अब तक हुए दो मैचों से एक-एक जीत हासिल कर दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं.



बीते दो टेस्ट मैचों के दौरान पिच, डीआरएस, खिलाड़ियों के बर्ताव और छींटाकशी जैसे विवाद खूब उछले, लेकिन अब दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी देखना चाहेंगे कि तीसरे टेस्ट मैच में कौन सी टीम तमाम विवादों से उबरते हुए मैदान पर बाजी मारती है.



भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय की वापसी हो सकती है. दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहे मुरली तमिलनाडु के साथी खिलाड़ी अभिनव मुकुंद की जगह ले सकते हैं.



भारतीय टीम की हालांकि सबसे बड़ी चिंता कप्तान कोहली का खामोश बल्ला है. कोहली अब तक श्रृंखला में सिर्फ 40 रन बना सके हैं.



सलामी बल्लेबाज के तौर पर खुद को स्थापित कर चुके लोकेश राहुल और मध्य क्रम में स्थिरता हासिल कर चुके चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से जरूर भारतीय टीम संतुष्ट होगी.



गेंदबाजी की बात करें तो दुनिया के दो शीर्ष गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी किसी भी विपक्षी के माथों पर चिंता की लकीरें खींचने के लिए काफी है. तेज गेंदबाजी में इशांत शर्मा और उमेश यादव का प्रदर्शन भी अब तक शानदार रहा है.



आस्ट्रेलिया की बात करें तो उसे मिशेल स्टार्क और मिशेल मार्श के बाहर होने से जरूर झटका लगा है. यह दोनों बल्लेबाज चोटिल होकर श्रृंखला से हट चुके हैं.



स्टार्क की जगह पैट कमिंस और मार्श की जगह हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल ले सकते हैं. आस्ट्रेलिया ने कमिंस को पदार्पण का मौका देने का संकेत दे दिया है.



दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में आठ विकेट चटकाने वाले स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन उंगली में दर्द से परेशान चल रहे हैं.



वहीं बल्लेबाजी में आस्ट्रेलियाई टीम एकबार फिर कप्तान स्टीव स्मिथ, धुरंधर सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, अब तक अच्छे फॉर्म में चल रहे मैट रेनशॉ और शॉन मार्श पर निर्भर करेगी.



टीमें (संभावित):


भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद, भुवनेश्वर कुमार, जयंत यादव.


आस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन आगर, जैक्सन बर्ड, पैट कमिंस, जोस हाजलेवुड, नाथन लॉयन, स्टीव ओकीफ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget