एक्सप्लोरर

भुवनेश्वर ने कहा- स्मिथ,वार्नर के बिना भी चुनौतीपूर्ण होगा ऑस्ट्रेलिया का दौरा

साल के अंत में भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरा करना है. ऑस्ट्रेलिया की टीम में न तो स्टीव स्मिथ होंगे और न ही डेविड वार्नर लेकिन भारत को फिर भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना मैदान में उतरे लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लगता है कि ये दौरा चुनौतीपूर्ण होगा.

भुवनेश्वर का मानना है कि कोई भी विदेशी दौरा आसान नहीं होता. उन्होंने कहा, ‘‘यह (ऑस्ट्रेलियाई दौरा) चुनौतीपूर्ण होगा, कोई भी दौरा आसान नहीं होता. लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरा चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि जब आप अपने देश के बाहर खेलते हो तो आपको कुछ निश्चित परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की जरूरत पड़ती है. गेंदबाजों के लिए यह आसान नहीं होता क्योंकि इन दिनों गेंद में ज्यादा मूवमेंट नहीं होती.’’

आपको बता दें कि बॉल टेम्परिंग मामले में स्मिथ और वार्नर पर एक साल का बैन लगा जिसके कारण वो अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. दोनों के न होने से टीम की स्थिति कैसी होगी इस पर भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह सकता कि हम उन पर भारी पड़ेंगे. उनके पास दो बल्लेबाज (स्मिथ और वार्नर) नहीं है, जिन्होंने टीम के लिये पिछले कई वर्षों शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन उनकी टीम में उनके स्थान पर अन्य बल्लेबाज हैं और ऐसा नहीं है कि वे अच्छे नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके लिए घरेलू परिस्थतियां होंगी. हमारे लिए कहूं तो अगर दो खिलाड़ी (स्मिथ और वार्नर) टीम में होते हैं तो यह चुनौती होगी और अगर वे टीम में नहीं हैं तो भी यह एक चुनौती होगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह आसान होता तो हम बीते समय में भी हमेशा वहां सीरीज अपने नाम करते. यह आसान नहीं होगा. वहां प्रैक्टिस मैचों में हमारी तैयारी भी मायने रखेगी.’’

भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जायेगी, जिसमें पहला टेस्ट मैच एडिलेड में छह दिसंबर से शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget