एक्सप्लोरर

IND VS ENG: पहले टेस्ट के लिए भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग 11, देखें कौन सी टीम है ज्यादा मजबूत

India Vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आज पहला टेस्ट खेला जा रहा है. यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और जानें दोनों में से कौन-सी टीम है ज्यादा मजबूत.

India-England Playing 11 Comparison: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है. यह मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुना है. भारत और इंग्लैंड, दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक बढ़िया खिलाड़ी मौजूद हैं. इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. यहां जानिए भारत और इंग्लैंड में से किस टीम की प्लेइंग 11 ज्यादा मजबूत है.

बल्लेबाजी: भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे. वहीं इंग्लैंड टीम के लिए बेन डकेट और जैक क्रॉली ओपनिंग करते हुए दिखेंगे. जायसवाल पहली बार इंग्लैंड में खेलते हुए दिखेंगे. उन पर काफी दबाव रहेगा. वहीं राहुल के पास इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है, वो इसका फायदा उठा सकते हैं. इंग्लैंड के ओपनर डकेट और क्रॉली अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगे. उन्हें यहां के कंडिशन के बारे में ज्यादा पता होगा. इसलिए ओपनिंग में इंग्लैंड की टीम ज्यादा मजबूत दिख रही है.

भारत के लिए इसके बाद नंबर तीन पर साई सुदर्शन, चार पर कप्तान शुभमन गिल और पांच नंबर पर ऋषभ पंत खेलते हुए दिखेंगे. वहीं इंग्लैंड के लिए तीन पर ओली पोप, चार पर जो रूट, और पांच नंबर पर हैरी ब्रूक बल्लेबाजी करेंगे. यहां पर भी बल्लेबाजी में टीम इंडिया थोड़ी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है.

इसके बाद 6 नंबर पर भारत के लिए करुण नायर, सात नंबर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और 8 नंबर पर शार्दुल ठाकुर दिखेंगे. इंग्लैंड के लिए वहीं 6 पर कप्तान बेन स्टोक्स, सात पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ और 8 पर क्रिस वोक्स होंगे. 6 से 8 नंबर पर टीम इंडिया मजबूत दिख रही है. यहां पर उनके पास अनुभवी जडेजा हैं. नायर ने हाल ही में इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है. वहीं शार्दुल इंग्लैंड में पहले अच्छा कर चुके हैं.

गेंदबाजी: गेंदबाजी में भारतीय टीम के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाज के रूप में मौजूद हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में इंग्लैंड के पास ब्राइडन कार्स, क्रिस वोक्स और जोश टंग मौजूद हैं. बुमराह की अगुवाई में भारतीय टीम की गेंदबाजी इंग्लैंड से काफी ज्यादा मजबूत दिख रही है. स्पिनर में इंग्लैंड के पास शोएब बशीर हैं. वहीं टीम इंडिया के पास अनुभवी जडेजा हैं.

इंग्लैंड और भारत की प्लेइंग 11

 इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रैडेन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.

भारत - यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

यह भी पढ़ें-

 IND vs ENG: 'ये खिलाड़ी बनेगा अगला राहुल द्रविड़...', मोहम्मद कैफ ने जानिए किसको लेकर की ये भविष्यवाणी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget