एक्सप्लोरर

WC T20: विश्वकप के दूसरे प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम की धमाकेदार जीत

आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के प्रैक्टिस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 11 रनों से हराया.

कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार बल्लेबाजी और पूनम यादव की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में जीत के शुरूआत की है. आईसीसी टी-20 विश्व कप के दूसरे प्रैक्टिस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 11 रनों से हरा दिया. इससे पहले चार नवंबर को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहले प्रैक्टिस मैच में पांच विकेट से हराया था.

प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 133 रन ही बना पाई.

भारतीय टीम शुरूआत भी कुछ खास नहीं रही और 59 के स्कोर पर मिताली राज (18), स्मृति मंधाना (13) और जेमिमाह रोड्रिगेज (21) के रूप में अपने तीन विकेट गंवा दिए.

इसके बाद, हरमनप्रीत ने टीम की पारी को संभाला. हरमन ने आखिर तक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 62 रनों की पारी खेली. हालांकि, उन्हें बाकी के बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पा रहा था. 70 के स्कोर पर भारतीय टीम ने वेदा कृष्णमूर्ति (3) और डेलन हेमलता (0) के रूप में अपने दो और विकेट गंवा दिए.

दीप्ति शर्मा (18) ने छठे विकेट के लिए हरमनप्रीत के साथ 54 रनों की साझेदारी की और टीम को 124 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर दीप्ति का विकेट गिर गया.

इंग्लैंड के लिए इस पारी में कप्तान हीथर नाइट और आन्या श्रबसोले ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा, नटाली स्कीवर और सोफी एक्सेलेस्टोन को एक-एक सफलता मिली.

भारत की ओर से मिले 145 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड को डेनियल वॉट (54) ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन टीम इसे कायम नहीं रख पाई.

दीप्तिी ने 108 के स्कोर पर डेनियल को आउट कर इंग्लैंड का लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल कर दिया. डेनियल के आउट होने के साथ टीम की पारी बिखर गई और वह निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 133 रन ही बना सकी.

भारत के लिए सबसे अधिक पूनम यादव ने 20 रन खर्च कर तीन विकेट अपने नाम किया. पूनम के अलावा, राधा यादव और दीप्ति ने दो-दो विकेट लिए, वहीं हेमलता को एक सफलता हाथ लगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget