एक्सप्लोरर

IND A vs WI A: अक्षर पटेल की 63 गेंदों में 81 रनों की पारी के बावजूद इंडिया-ए की 5 रन से हार

अक्षर पटेल (नाबाद 81) की साहसिक पारी के बावजूद इंडिया-ए को शुक्रवार रात यहां खेले गए चौथे अनाधिकारिक वनडे मैच में वेस्टइंडीज-ए के हाथों पांच रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा.

विश्वकप 2019 में भारतीय टीम की हार के बाद अब टीम इंडिया 3 अगस्त से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ एक नई शुरुआत करने जा रही है. लेकिन उससे पहले इंडिया ए की टीम वेस्टइंडीज़ ए को उसके घर में कड़ी टक्कर दे रही है.

कॉलीज में खेले गए चौथे अनऑफिशियल वनडे मुकाबले को वेस्टइंडीज़ ए की टीम ने 5 रनों से अपने नाम कर लिया. अक्षर पटेल (नाबाद 81) की साहसिक पारी के बावजूद इंडिया-ए को हार का सामना करना पड़ा. इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 298 रन का स्कोर किया. इंडिया-ए की टीम इसके जवाब में पूरे ओवर खेलने के बावजूद नौ विकेट पर 293 रन तक ही पहुंच सकी.

इस हार के बावजूद इंडिया-ए की टीम अभी भी पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाए हुई है.

पटेल ने 63 गेंदों की नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा क्रुणाल पांड्या ने 45, वाशिंगटन सुंदर ने 45, कप्तान मनीष पांडे ने 24, हनुमा विहारी ने 20 और रुतुराज गायकवाड ने 20 रन बनाए.

वेस्टइंडीज-ए की टीम की ओर से कीमो पॉल और रॉवमैन पावैल ने दो-दो जबकि खरी प्रियरे, रोस्टन चेज और रीमन रेफर ने एक-एक विकेट लिए.

इससे, पहले वेस्टइंडीज-ए की टीम ने रोस्टन चेज के 84 और देवन थॉमस के 70 रनों की मदद से नौ विकेट पर 298 रन का स्कोर बनाया. चेज ने 100 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए.

थॉमस ने 95 गेंदों की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के उड़ाए. इसके अलावा जोनाथन कार्टर ने 50 और कप्तान सुनील एम्ब्रिस ने 46 रन बनाए.

इंडिया-ए के लिए खलील अहमद ने चार, आवेश खान ने दो और क्रुणा पांड्या तथा वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिए.

सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget