एक्सप्लोरर

Ind Vs WI: हेटमायेर और होप ने ठोका शतक, वेस्ट इंडीज ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता

Ind Vs WI: हेटमायेर और होप ने शतक लगाया है. दोनों की शानदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहला वनडे जीत लिया है.

Ind Vs WI: बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरन हेटमायेर (139) ने शै होप (नाबाद 102) के साथ मिलकर एम.ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में विंडीज को भारत के खिलाफ आठ विकेट से जीत दिला दी. इसी के साथ विंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

अभी तक अपनी खराब और लापरवाह बल्लेबाजी के लिए आलोचनाओं का शिकार हो रहे युवा ऋषभ पंत ने इस मैच में उम्मीद से उलट सूझबूझ भरी पारी खेल श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की और भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की. दोनों बल्लेबाज अपनी पारियों पर खुशी मनाते उससे पहले हेटमायेर और होप ने विंडीज की जीत की नींव रख दी. विंडीज ने यह लक्ष्य 47.5 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.

पंत ने 69 गेंदों पर 71 और अय्यर ने 88 गेंदों पर 70 रन बनाए। पंत का पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल रहा तो वहीं अय्यर ने अपने बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकाला.

288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज को दीपक चहर ने सुनील एम्ब्रिस (9) को 11 के कुल स्कोर पर आउट कर अच्छी शुरूआत तो नहीं करने दी, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज हेटमायेर और होप के आगे अपनी गेंदों से कमाल नहीं कर सके. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 218 रनों की साझेदारी कर विंडीज को जीत की ओर अग्रसर कर दिया.

मोहम्मद शमी ने 39वें ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर के हाथों हेटमायेर की पारी का अंत कर विंडीज को दबाव में लाने की कोशिश की जिस पर होप ने दूसरे छोर पर खड़े रहकर पानी फेर दिया. होप के साथ निकोलस पूरन 29 रन बनाकर नाबाद लौटे.

हेटमायेर ने अपनी पारी में 106 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और सात शानदार छक्के मारे. होप ने 151 गेंदें खेलीं जिनपर सात पर चौके लगाए और एक छक्का लगाया. इससे पहले विंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पंत और अय्यर के अलावा भारत के लिए रोहित शर्मा ने 36, केदार जाधव ने 40 रन बनाए.

वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसफ, कीमो पॉल और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो विकेट लिए. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने 21 रन के कुल योग पर लोकेश राहुल (6) का विकेट गंवा दिया. राहुल को कॉटरेल ने हेटमायेर के हाथों कैच कराया.

इसके बाद विकेट पर कप्तान विराट कोहली आए लेकिन वह चार रन के निजी योग पर कॉटरेल की गेंद को ठीक से पढ़ नहीं सके और बोल्ड हो गए. कोहली का विकेट 25 के कुल योग पर गिरा. अय्यर ने इसके बाद आकर रोहित के साथ पारी को संवारने की जिम्मेदारी ली. दोनों संभलकर खेल रहे थे। 80 रन के कुल योग पर हालांकि रोहित अपना संयम खो बैठे अल्जारी की गेंद पर कप्तान केरन पोलार्ड के हाथों लपक लिए गए.

अब अय्यर का साथ देने पंत आए. पंत और अय्यर ने संभलकर खेलते हुए भारत के स्कोर को पहले 100 और फिर 150 के पार पहुंचाया. इस साझेदारी के दौरान पंत ने जहां अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया वहीं अय्यर ने छठा अर्धशतक पूरा किया.

अय्यर हालांकि 194 के कुल योग पर अल्जारी की गेंद पर पोलार्ड के हाथों लपके गए. अय्यर के बाद पंत भी एक बार फिर लापरवाह शॉट खेलकर आउट हुए. पंत का विकेट 210 रनों के कुल योग पर गिरा. इसके बाद जाधव और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को 250 के पार पहुंचाया. जाधव 269 रनों के कुल योग पर पॉल की गेंद पर आउट हुए. जडेजा बदकिस्मत रहे. वह इसी योग पर रन आउट हुए. जडेजा एक रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए. हालांकि अम्पायर ने पहले उन्हें रन आउट नहीं दिया था और ना ही तीसरे अम्पायर की राय मांगी थी. जब किसी कैरेबियाई खिलाड़ी ने जाएंट स्क्रीन पर रिप्ले देखा तो उसने इस सम्बंध में विरोध जताया.

इसके बाद अम्पायर ने तीसरे अम्पायर से राय मांगी और फिर जडेजा आउट करार दिए गए. अपना पहला वनडे खेल रहे शिवम दुबे सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हुए जबकि दीपक चहर ने नाबाद 6 रन बनाए। भारत को 24 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले.

नागरिकता संसोधन कानून: दिल्ली में आगजनी और हिंसा, करीब 60 लोग घायल

नागरिकता कानून: AMU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प में 60 छात्र घायल, यूनिवर्सिटी 5 जनवरी तक के लिए बंद

जामिया के छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई का देशभर में विरोध, अलीगढ़, पटना और कोलकाता में हुआ प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget