एक्सप्लोरर

IND vs WI 2nd Test: ऐतिहासिक होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज़ का दूसरा टेस्ट, जानें क्यों खास होगा मुकाबला?

India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद के क्वीन्स पार्क ओवल में होगा.

India vs West Indies 2nd Test In Trinidad: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और आखिरी मुकाबला 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा. इस मैच के ज़रिए भारत और वेस्टइडीज़ की टीमें 100वें टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरेंगी. अब तक दोनों के बीच 99 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें वेस्टइंडीज़ का पलड़ा भारी रहा है. 

दोनों के बीच अब तक खेले गए 99 टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज़ ने 30 और इंडिया ने 23 मुकाबले जीते हैं, जबकि 46 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इससे पहले दोनों के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम ने एक पारी और 141 रनों से जीत दर्ज की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि 100वें मुकाबले कौन सी टीम बाज़ी मारती है. वैसे मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है. 

कब खेला गया था दोनों के बीच पहला मैच?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला टेस्ट 1948 में 10 से 14 नवंबर के बीच खेला गया. दोनों के बीच पहला मुकाबला दिल्ली में खेला गया था. यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. लाला अमरनाथ इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे. दोनों के बीच चौथे टेस्ट का पहली बार निर्णय निकला था, जिसमें वेस्टइंडीज़ ने एक पारी और 193 रनों से जीत दर्ज की थी. यह मैच चेन्नई में खेला गया था. 

विराट कोहली के लिए होगा 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच 

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जाने वाला 100वां टेस्ट भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के करियर का 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा. इस मैच के ज़रिए 10वे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 500 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. 

भारत का टेस्ट स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, केएस भरत, अक्षर पटेल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार. 

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज़ का टेस्ट स्क्वाड 

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, तगेनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गैब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, केमार रोच, केविन सिंक्लेयर, जोमेल वारिकन.

 

ये भी पढ़ें...

FIFA Women's World Cup Live Streaming: कब कहां और कैसे देखें विमेंस फीफा वर्ल्ड कप मैच भारत में, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget