एक्सप्लोरर

IND vs SA: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका को हराने का मिला फायदा

India vs South Africa: टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है. भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है.

India vs South Africa: टीम इंडिया ने केपटाउन टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की. उसने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया. भारत को इस जीत का फायदा हुआ. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड समेत सभी टीमों को पछाड़ दिया है. भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ-साथ बल्लेबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई.

टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका का विनिंग पर्सेटेंज गिर गया है. उसने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज की थी. लेकिन दूसरे मैच में हार का काफी नुकसान हुआ. टीम इंडिया का विनिंग पर्सेंट 54.16 है. वहीं दक्षिण अफ्रीका का 50 पर्सेंट है. टीम इंडिया ने चार मैच खेले हैं. इस दौरान दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है. उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. भारत के पास कुल 26 पॉइंट्स है.

अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो भारत पहले नंबर पर और दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम तीसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड का विनिंग पर्सेंट भी 50 है. उसने दो मैच खेले हैं. इस दौरान एक मैच जीता है और एक में हार का सामना किया है. न्यूजीलैंड के पास 12 पॉइंट्स हैं. ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर है. वहीं बांग्लादेश पांचवें नंबर पर है.

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में महज 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वहीं दूसरी पारी में 176 रन बनाए. टीम इंडिया ने इसके जवाब में पहली पारी में 153 रन बनाए. जबकि दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. उसने दूसरी पारी में 80 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह और डीन एल्गर को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया.

 

यह भी पढ़ें : IND vs SA: जसप्रीत बुमराह को मिला 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड, जानें क्यों 2018 को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget