एक्सप्लोरर

फॉलोऑन के बाद भी नहीं चल पाया दक्षिण अफ्रीका का एक भी बल्लेबाज, भारत को जीत के लिए चाहिए बस दो विकेट

भारत के लिए अभी तक मोहम्मद शमी तीन, उमेश यादव दो, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन एक-एक विकेट ले चुके हैं.

भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से हथियाने का इरादा हकीकत से सिर्फ दो कदम की दूरी पर है. भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए हैं. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी. इसके बाद तीसरे ही दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया. दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही. वह अभी भी भारत से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक थेयुनिस डे ब्रूयन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. ब्रूयन इस मैच में अंतिम-11 में नहीं थे, लेकिन सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (16) के चोटिल होने के बाद वह कनसेशन खिलाड़ी के तौर पर मैदान में आए. उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 27, डीन पीट ने 23 रन बनाए. भारत के लिए अभी तक मोहम्मद शमी तीन, उमेश यादव दो, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन एक-एक विकेट ले चुके हैं. पहली पारी में जल्दी ढेर होने वाली मेहमान टीम दूसरी पारी में भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सकी और भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती रही. दूसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाली दक्षिण अफ्रीका ने चायकाल तक अपने चार विकेट 26 रनों पर ही खो दिए थे. क्विंटन डी कॉक (5) को उमेश यादव ने पांच के कुल स्कोर पर बोल्ड किया. पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले जुबेर हमजा को शमी ने खाता नहीं खोलने दिया. कप्तान फाफ डु प्लेसिस दूसरी पारी में सिर्फ चार रन बना सके और शमी का शिकार बने. टेम्बा बावुमा को शमी ने अपना अगला शिकार बनाया. इस दौरान डीन एल्गर को उमेश यादव की गेंद लगी और वह बाहर चले गए. तीसरे सत्र में हेनरिक क्लासेन (5) को उमेश ने 36 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. यहां से दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई थी. उसके निचले क्रम ने हालांकि थोड़ा बहुत संघर्ष किया. जॉर्ज लिंडे ने 27 और डेन पीट ने 23 रन बनाए. कागिसो रबादा 12 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने. इस बीच ब्रूयन ने एक छोर संभाले रखा और किसी तरह तीसरे दिन ही अपनी टीम को हार से बचा लिया. उनके साथ एनरिक नोर्टजे पांच रन बनाकर खड़े हुए हैं. भारत को चौथे दिन सिर्फ दो विकेट चाहिए जिसके बाद वह इस सीरीज से पूरे 120 अंक लेने में सफल रहेगा. इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत अपनी पहली पारी के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी. उसके अधिकतर बल्लेबाज संघर्ष करते रहे. हमजा ने पहली पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्होंने बावुमा (32) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी के अलावा लिंडे (37) और नोर्टजे (4) आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े जो इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, रवींद्र जडेजा के हिस्से दो-दो सफलताएं आईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget