एक्सप्लोरर

IND vs SA: केपटाउन में है अगला मुकाबला, यहां 59 टेस्ट मैचों में 14 बार 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाई हैं टीमें

IND vs SA 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका की अगली टेस्ट भिड़ंत केपटाउन के न्यूलैंड्स में होनी है. यह मैदान टीम इंडिया के लिए अब तक बेहद खराब साबित हुआ है.

Cape Town Test Records: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला केपटाउन में खेला जाना है. तीन जनवरी को दोपहर दो बजे से यह मुकाबला शुरू होगा. 0-1 से पिछड़ चुकी टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को ड्रॉ पर खत्म करना चाहेगी. हालांकि भारतीय टीम के लिए यह आसान काम नहीं होगा.

दरअसल टीम, इंडिया यहां अब तक 6 टेस्ट मैच खेली है और एक बार भी उसे जीत नसीब नहीं हुई है. भारतीय टीम ने यहां 4 मैच गंवाए हैं और दो मैच ड्रॉ कराए हैं. इसके उलट दक्षिण अफ्रीका ने अपने इस घरेलू मैदान पर 59 टेस्ट मैचों में 27 जीत दर्ज की है और 21 में हार झेली है.

टीम इंडिया के लिए यहां प्रोटियाज तेज गेंदबाजों का सामना करना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां तेज गेंदबाजों को खूब मदद मिलती रही है. यहां ज्यादातर मौकों पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा है.

14 बार 100 के भीतर ऑलआउट हो गईं टीमें
केपटाउन के न्यूलैंड्स में अब तक 59 टेस्ट मैच खेले गए हैं. यहां 14 बार ऐसा हुआ है कि टीमें 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी हैं. इस मैदान का न्यूनतम स्कोर 35 रन रहा है. 1899 में इंग्लैंड के खिलाफ प्रोटियाज टीम इस आंकड़े पर ढेर हो गई थी. चार बार और ऐसा हुआ है, जब टीमें यहां 50 रन तक भी नहीं पहुंच पाई हैं. वैसे यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले भी रहे हैं. 16 बार यहां टीमों ने 500 रन का आंकड़ा पार किया है. इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर 651 रन है, जो दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2009 में खेले गए टेस्ट मैच में बनाया था.

कालिस के सबसे ज्यादा रन, स्टेन विकेट लेने में टॉप पर
इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जैक्स कालिस के नाम दर्ज है. उन्होंने यहां 22 टेस्ट मैचों में 2181 रन बनाए हैं. यहां सबसे ज्यादा शतक (9) भी जैक्स कालिस ने ही जड़े हैं. वहीं, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग (262 रन) रहे हैं. सबसे ज्यादा विकेट चटकाने में डेल स्टेन (74) पहले पायदान पर हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: 'सचिन एकमात्र बल्लेबाज थे जो हमारे सामने अच्छे खेले' दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज का बयान

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
Virat Kohli IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट
VIRAT KOHLI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब 24 कैच छोड़े, 11 मौके तो आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर गंवाए, क्या हुआ टीम इंडिया की फिल्डिंग को?
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब 24 कैच छोड़े, 11 मौके तो आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर गंवाए, क्या हुआ टीम इंडिया की फिल्डिंग को?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget