एक्सप्लोरर

IND vs SA: दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत-दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IND vs SA 2nd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (2 अक्टूबर) शाम 7 बजे खेला जाएगा.

IND vs SA Match Preview: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम गुवाहाटी में खेला जाएगा. पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में उसके लिए यह मैच 'करो या मरो' का होगा. इधर, भारतीय टीम (Team India) यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने उतरेगी.

भारतीय टीम के पास आज एशिया कप 2022 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार की निराशा दूर करने का अच्छा मौका होगा. यह मैच जीतकर वह अपने खोए हुए आत्मविश्वास को हासिल कर सकती है. भारत को टी20 वर्ल्ड कप के लिए परफेक्ट-11 खोजने के हिसाब से भी यह मैच अहम साबित होगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 21 टी20 मुकाबले हो चुके हैं. इनमें भारतीय टीम को 12 और दक्षिण अफ्रीका को 8 मैच में जीत हासिल हुई है. एक मैच बेनतीजा रहा है.

पिच रिपोर्ट: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आज गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होगी. इस मैदान पर अब तक एक ही इंटरनेशनल मैच पूरा हो पाया है और उसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम (भारत) महज 118 रन पर ऑलआउट हो गई थी. चेज़ करने वाली टीम (ऑस्ट्रेलिया) ने यह मुकाबला 16वें ओवर में ही जीत लिया था. टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि पिच बहुत अच्छी नजर आ रही है. यानी यहां गेंदबाजों और बल्लेबाजों को बराबर मदद मिल सकती है.

मौसम का मिजाज: गुवाहाटी में इस वक्त अच्छी गर्मी पड़ रही है. दोपहर में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच रहा है. हालांकि आज शाम यहां बारिश की भी संभावना जताई गई है. संभव है कि क्रिकेट फैंस को बेहद कम ओवर्स का मैच देखना नसीब हो.

टीम इंडिया पॉसिबल प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका पॉसिबल प्लेइंग-11: टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीली रॉसू, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पारनेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, तबरेज शम्सी.

यह भी पढ़ें...

Team India: 'भारत को अपना दूसरा जहीर खान मिल गया' पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस गेंदबाज के लिए कही यह बात

Team India's Fielding: इस साल टीम इंडिया ने ड्रॉप किए 25% कैच, आकाश चोपड़ा ने बताए खराब फील्डिंग के कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget