एक्सप्लोरर

IND vs PAK: बाबर नहीं रिजवान हैं भारत के खिलाफ सबसे बड़ा खतरा, पिछली पांच पारियों के आंकड़े दे रहे गवाही

Babar Azam and Mohammad Rizwan: मोहम्मद रिजवान पिछले 5 वनडे में 350 की बल्लेबाजी औसत से रन बना रहे हैं. उधर, बाबर आजम का पिछली 5 पारियों में बल्लेबाजी औसत महज 14 रहा है.

Mohammad Rizwan: वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को जब भारत के सामने पाकिस्तान की टीम होगी तो टीम इंडिया के लिए बाबर आजम नहीं बल्कि मोहम्मद रिजवान सबसे बड़ा खतरा होंगे. ऐसा इसलिए है क्योंकि वर्तमान में मोहम्मद रिजवाब बेहद लाजवाब फॉर्म में हैं. वह पिछली पांच वनडे पारियों में चार बड़ी पारियां खेल चुके हैं. इसके उलट, बाबर आजम ने अपनी पिछली 5 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है.

बाबर आजम ने 10 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में नाबाद 131 रन जड़े. इस पारी की बदौलत ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज़ करने में कामयाबी हासिल की. इससे पहले भी उन्होंने 6 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में 68 रन जड़े थे. इससे पहले एशिया कप के दौरान तीन पारियों में भी उन्होंने दो अर्धशतक जमाए थे. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में उन्होंने 86 रन की नाबाद पारी खेली थी और लाहौर में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 63 रन जड़े थे. वह पिछली पांच पारियों में केवल टीम इंडिया के खिलाफ 2 रन बनाकर आउट हुए थे. कुल मिलाकर पिछली 5 पारियों में रिजवान ने 350 की बल्लेबाजी औसत से रन जड़े हैं.

उधर, बाबर आजम अपनी पिछली पांच पारियों में एक बार भी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सके हैं. बाबर ने इस दौरान वर्ल्ड कप के दो और एशिया कप के तीन मुकाबलों में क्रमशः 10, 5, 29, 10 और 17 रन की पारियां खेली. यानी बाबर का पिछली पांच पारियों का बल्लेबाजी औसत महज 14 रहा है. ऐसे में साफ है कि टीम इंडिया के लिए असल चुनौती बाबर नहीं बल्कि रिजवान पेश करने जा रहे हैं.

ये पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बरपा सकते हैं कहर
अब्दुल्ला शफीक ने पिछले वनडे में 113 रन जड़कर पाकिस्तान के लिए ओपनिंग जोड़ी की समस्या को काफी हद तक सुलझा दिया है. भारत के खिलाफ उनका बतौर सलामी बल्लेबाज उतरना तय है. शफीक के साथ ही सौद शकील, इफ्तिखार अहमद और शादाब खान भी लगातार तेजतर्रार रन बना रहे हैं. ऐसे में ये बल्लेबाज भी भारतीय गेंदबाजों के सामने निश्चित तौर पर चुनौती बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

PAK vs SL: पाकिस्तान टीम ने कुछ इस तरह ली हैदराबाद से विदाई, बाबर आजम ने ग्राउंड स्टाफ को दिया खास तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget