एक्सप्लोरर

IND vs NZ: कल भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम, धोनी भी रहेंगे मौजूद!

India vs New Zealand: कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में दूसरा टी20 खेला जाएगा. पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज रांची पहुंच गए हैं. कल वह टीम इंडिया को चीयर करने स्टेडियम आ सकते हैं.

India vs New Zealand 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 मैच के दौरान भारी ओस गिरने की आशंका जताई जा रही है. झारखंड प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव संजय सहाय ने कहा कि राज्य सरकार से 100 फीसदी दर्शकों के प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद उन्हें स्टेडियम भरा रहने की उम्मीद है.

राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके लोग या फिर आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने वालों को स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा. सहाय ने कहा, "राज्य सरकार ने 100 फीसदी उपस्थिति की अनुमति दे दी है और हमें उम्मीद है कि भारत में लंबे समय के बाद स्टेडियम पूरा भरा होगा. दीर्घाओं में खाने पीने का सामान भी मिलेगा. हालात सामान्य हो रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा, 'लोग दो साल से लॉकडाउन से थक गए हैं और इस मैच को लेकर काफी रोमांच है. एक बार फिर सड़कों पर लोग दिखेंगे.' हालांकि, उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जायेगा. जगह जगह जांच होगी और दर्शकों को दोनों टीकों का प्रमाण पत्र या 48 घंटे के भीतर वाली निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी.

करीब 39000 की क्षमता वाले स्टेडियम के टिकट 900 रुपये से लेकर 9000 रुपये के बीच है और ऑनलाइन बिक चुके हैं. सहाय ने कहा, "हमारे पास 80 टिकट बचे हैं जो आपात कोटा के लिये हैं. उनकी बिक्री नहीं होगी." 

रांची के दुलारे और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शहर में हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वह मैच देखने आयेंगे या नहीं. सहाय ने कहा, "धोनी यहीं है और आज ही उन्होंने कोर्ट पर टेनिस खेला. हम कह नहीं सकते कि वह मैच देखने आयेंगे या नहीं."

इस बीच मुख्य क्यूरेटर श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि शाम साढे सात बजे के बाद काफी ओस गिरने की संभावना है, जिससे टॉस की भूमिका अहम होगी. आम तौर पर यह बल्लेबाजों की मददगार विकेट है, जिसका आखिरी बार इस्तेमाल जुलाई में झारखंड प्रदेश टी20 टूर्नामेंट के लिये हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget