एक्सप्लोरर

IND vs NZ: इस भारतीय खिलाड़ी ने आउट होने के लिए बताई टीम इंडिया के खिलाड़ियों की गलती

न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहली पारी में 242 रन ही बना पाई. मैच के बाद हनुमा विहारी ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी गलती से विकेट गंवाए.

वेलिंग्टन: भारतीय टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को उनकी टीम के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपनी गलती से विकेट दिए. कीवी गेंदबाजों ने भारत को पहले दिन ही पहली पारी में 242 रनों पर ढेर कर दिया. मैच के बाद हुनुमा विहारी ने कहा, "हां, हमने जितनी उम्मीद की थी पिच ने वैसा व्यवहार नहीं किया. उन्होंने गेंद को अच्छी जगहों पर डाला और वह जानते थे कि इस पिच से क्या उम्मीद की जा सकती है. पृथ्वी शॉ ने हमारे लिए अच्छा मंच तैयार किया था. चेतेश्वर पुजारा ने भी पिच पर अच्छा समय बिताया. सभी विकेट गलत समय पर गिरे. कोई भी विकेट पिच के कारण नहीं गिरा. अधिकतर विकेट बल्लेबाजों की गलती से गिरे. पिच अच्छी थी."

विहारी ने कीवी टीम के युवा तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की तारीफ की, जिन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए. उन्होंने कहा, "उन्हें बाकी बल्लेबाजों से ज्यादा उछाल मिल रहा था और उनका अतिरिक्त उछाल ही इस तरह की पिचों पर बड़ा मुद्दा था. उनको फ्रंटफुट पर खेलना काफी खतरनाक होता है. जेमिसन पांच विकेट के हकदार थे."

उन्होंने कहा, "एक छोर पर पुजारा खेल रहे थे. मैं उस समय आगे रहकर सकारात्मक खेलना चाहता था, क्योंकि वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो लंबा खेलते हैं. इसलिए मैं ज्यादा समय नहीं लेना चाहता था और पुजारा पर दबाव नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि अगर आप स्कोरबोर्ड चालू नहीं रखोगे तो आप इस तरह के मैच में फंस जाओगे. इसलिए मैंने सकारात्मक खेलना का फैसला किया." भारत ने अपने अंतिम छह विकेट महज 48 रनों पर खो दिए. विहारी ने माना कि उन्हें अपनी पारी को आगे ले जाना था और बड़ा स्कोर करना था.

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "चायकाल से ठीक पहले आउट होना गलत रहा. हमारा सत्र अच्छा जा रहा था, मैं गलत समय पर आउट हुआ. हमने 110 रन बना लिए थे और सिर्फ एक विकेट खोया था." बता दें कि हनुमा विहारी ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन 70 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए. भारतीय टीम को अगर मैच में वापसी करनी है तो उन्हें कीवी टीम को दूसरे दिन जल्दी आउट करना होगा. सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी टीम इंडिया के लिए दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच जीतना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड में बच्चियों को जेमिमा रॉड्रिग्स ने सिखाया बॉलीवुड डांस, वायरल हुआ डांस वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
हार के बाद टीम इंडिया में 2 बदलाव, BCCI ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का किया एलान
हार के बाद टीम इंडिया में 2 बदलाव, BCCI ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का किया एलान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget