एक्सप्लोरर

IND vs NZ: ऋषभ पंत की गलत सलाह ने सुंदर को फंसाया, चौका पड़ा तो देखें कैसे झाड़ा पल्ला

IND vs NZ 2nd Test Pune: ऋषभ पंत ने अजाज पटेल की बैटिंग के दौरान वाशिंगटन सुंदर को एक सलाह दी थी. उनकी यह सलाह सुंदर को भारी पड़ गई.

IND vs NZ 2nd Test Pune: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पुणे में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने ऑल आउट होने तक 259 रन बनाए. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान टीम इंडिया के लिए घातक गेंदबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट झटके. इस मुकाबले में एक दिलचस्प वाकया हुआ. ऋषभ पंत ने सुंदर को एक सलाह दी, जो कि उन्हें भारी पड़ गई. इसका एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान अजाज पटेल नंबर 10 पर बैटिंग करने आए. उनकी पारी के दौरान सुंदर एक ओवर लेकर आए. सुंदर को विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सलाह दी, जो कि गलत साबित हुई. पंत ने कहा, ''वाशी आगे डाल सकता है. थोड़ा बाहर डाल सकता है.'' सुंदर ने पंत की बात मान ली. लेकिन इस गेंद पर चौका पड़ गया. पंत ने चौका लगने के बाद कहा, ''यार मेरे को क्या पता इसे हिंदी आती है.''

सुंदर ने करीब 3 साल बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी की है. उन्होंने वापसी के साथ ही कमाल दिखा दिया. सुंदर ने 23.1 ओवरों में 59 रन देकर 7 विकेट लिए. सुंदर ने 4 मेडन ओवर भी निकाले. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 24 ओवरों में 64 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने 2 मेडन ओवर निकाले.

बता दें कि टीम इंडिया की पुणे टेस्ट में खराब शुरुआत हुई है. भारत ने पहले दिन के अंत तक 1 विकेट के नुकसान के साथ 16 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा खाता तक नहीं खोल सके. वे जीरो पर आउट हो गए. शुभमन गिल 10 रन बनाकर नाबाद रहे. यशस्वी जयसवाल 6 रन बनाकर नाबाद रहे.

 

यह भी पढ़ें : IND vs NZ Pune Test: भारत के एक ही शहर के दो गेंदबाजों ने झटके 10 विकेट, पुणे टेस्ट में हुआ गजब कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: भारत की धुआंधार शुरुआत, संजू ने शुरू की कुटाई; 248 का है लक्ष्य
Live: भारत की धुआंधार शुरुआत, संजू ने शुरू की कुटाई; 248 का है लक्ष्य
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget