एक्सप्लोरर

IND vs LEI: पंत के सामने शमी, श्रेयस-जडेजा को मिले दो-दो मौके, पुजारा ने दोनों टीम से की बल्लेबाजी, जानिए आखिर क्यों हो रहा यह सब

Team India Warm-up Match: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले काउंटी टीम लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है.

India vs Leicestershire: अगर आप लीसेस्टरशायर (Leicestershire) के खिलाफ भारत का अभ्यास मैच (Team India Warm up Match) देख रहे हैं या उसकी अपडेट्स को फॉलो कर रहे हैं तो कई चीजें ऐसी हो सकती हैं, जिन्होंने आपको हैरान कर दिया होगा. जैसे कि भारतीय टीम (Team India) के कुछ खिलाड़ी लीसेस्टरशायर की ओर से क्यों खेल रहे हैं? श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा को आउट होने के बाद भी एक ही पारी में फिर से खेलने का मौका क्यों मिला? दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होने के बाद भी कुछ खिलाड़ी इस मैच में गेंदबाजी क्यों कर रहे हैं? और फिर भला एक ही खिलाड़ी (चेतेश्वर पुजारा) दोनों टीमों की तरफ से बल्लेबाजी कैसे कर सकता है? ये वे सवाल हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर ये सब चल क्या रहा है? आइये इस गुत्थी को समझने की कोशिश करते हैं..

यह कोई ऑफिशियल मैच नहीं
यह मैच फर्स्ट क्लास मैच की कैटेगरी में नहीं है. यह महज एक अभ्यास मैच है. ठीक नेट प्रैक्टिस की तरह. इस मैच में खिलाड़ियों का परफार्मेंस किसी रिकॉर्ड में नहीं रखा जाएगा. इसलिये क्रिकेट के नियम कायदे इस मैच पर लागू नहीं होते. यही कारण है कि प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होने के बाद भी नवदीप सैनी, कमलेश नागरकोटी और आर साईं किशोर जैसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी का मौका दिया गया और पुजारा जैसे बल्लेबाज को दोनों ओर से बैटिंग का चांस मिला.

यह एक महज वॉर्म अप मैच है
भारतीय टीम को इंग्लैंड की टीम से टेस्ट मैच खेलना है. उसी की तैयारी के लिये यह मैच आयोजित किया गया है. यानी भारतीय टीम को यहां की परिस्थिति में ढलने और अभ्यास करने का मौका देना ही इस मैच का लक्ष्य है. इसलिये इस मैच में ज्यादा से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका दिया जा सके इसीलिये लीसेस्टेरशायर की टीम से भी भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

इस तरह के मैचों में आपसी सहमति ही नियम है
इस तरह के वार्म अप मुकाबलों में टीमों की आपसी सहमति ही क्रिकेट के नियम तय करती है. यानी जैसे भारतीय टीम को लगा कि उसके कुछ बल्लेबाजों को और अभ्यास करने की जरूरत है तो आउट होने के बावजूद उसने विपक्षी टीम लीसेस्टरशायर से रजामंदी ली और अपने बल्लेबाजों को फिर से क्रीज पर उतार दिया. जैसा कि मैच के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर आउट होने के बाद भी बल्लेबाजी के लिये फिर से आ गए.

लीसेस्टरशायर की ओर से खेल रहे थे भारत के चार खिलाड़ी
इस मैच में जब लीसेस्टरशायर की टीम घोषित की गई थी तो उसमें भारत के चार खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया था. इनमें चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल थे. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा भारत के अन्य गेंदबाज नवदीप सैनी, कमलेश नागरकोटी और आर साईं किशोर भी लीसेस्टरशायर की ओर से गेंदबाजी करते नजर आए.

यह भी पढ़ें..

Kumar Sangakkara: राजस्थान रॉयल्स के कोच ने बताया डेरिल मिचेल की सफलता का राज, इंग्लैंड के खिलाफ जड़े हैं लगातार तीन शतक

Ramiz Raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन बोले- 'सौरव गांगुली मुझे दो बार IPL फाइनल देखने बुला चुके हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे; देखें प्लेइंग XI
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा
ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget