एक्सप्लोरर

Ind vs Eng T20I: ऋषभ पंत का रिवर्स शॉट चर्चा का विषय बना, हो रही है यह मांग

India vs England T20I Series: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में ऋषभ फॉर्म बल्ले से कमाल कर रहे हैं. पंत ने पहले एंडरसन और फिर आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों को रिवर्स शॉट लगाकर छक्का जड़ा है. पंत का यह रिवर्स शॉट क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है.

India vs England T20I Series: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, ऋषभ पंत ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर रिवर्स शॉट लगाकर छक्का जड़ा था. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन पंत के शॉट के मुरीद हो गए है. पीटरसन ने पंत के शॉट को क्रिकेट का बड़े शॉट घोषित करने की मांग की है.

केविन पीटरसन ने पंत के शॉट की जमकर तारीफ की. पीटरसन ने कहा, "पंत ने अभी-अभी क्रिकेट इतिहास का सबसे शानदार शॉट खेला है जो क्रिकेट में कभी खेला गया है. 90 मील की रफ्तार वाली आर्चर की गेंद पर रिवर्स स्वीप करते हुए छक्का मारना अद्भुत है."

कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए पंत ने अपनी पारी के सातवें और आर्चर के दूसरे ओवर में शानदार रिवर्स शॉट खेलकर गेंद को छक्के के लिए भेज दिया. पीटरसन के अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों ने पंत के इस शॉट की सराहना की है. पंत ने इससे पहले टेस्ट सीरीज में अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद को रिवर्स स्वीप करते हुए बेहतरीन छक्का लगाया था.

युवराज सिंह ने किया सलाम

युवराज सिंह ने पंत को इस शॉट के लिए सलाम किया. सिक्सर किंग ने कहा, "ये नई पीढ़ी है, जो बिल्कुल निडर है. रिवर्स या कौन सा शॉट, पता नहीं क्या कहूं इसको. लेकिन एक तेज गेंदबाज को ऐसे मारने के लिए ऋषभ पंत को सलाम है. ऐसे ही खेलते रहें."

पंत हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. पंत ने 22 गेंद में सिर्फ 21 रन ही बनाए. इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार 14 मार्च को खेला जाएगा.

IND Vs ENG 2nd T20 Preview: जोरदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी विराट कोहली की टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget