एक्सप्लोरर

IND Vs ENG 2nd T20 Preview: जोरदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी विराट कोहली की टीम इंडिया

India vs England T20I Series 2nd Match Preview: विराट कोहली की टीम हार के बाद हमेशा जोरदार वापसी करती है. टेस्ट सीरीज में भी पहला मैच गंवाने के बाद इंडिया ने अगले तीन मैचों में जीत दर्ज की. टी20 सीरीज में भी विराट कोहली को अपने खिलाड़ियों से ऐसी ही वापसी की उम्मीद है.

India vs England T20I Series 2nd Match Preview: ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में पहले मैच में इंडिया के हिस्सा 8 विकेट से करारी हार आई है. लेकिन रविवार को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया जोरदार तरीके से वापसी करने की कोशिश करेगी. इंडिया को दूसरे मैच में अपने मैच जिताऊ खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरे मैच में भी अपना जीत का क्रम जारी रखना चाहेगी.

भारत के लिमिटिड ओवर्स के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार पहले मैच में लय में नहीं दिखे. लेकिन टी20 की नंबर वन साइड इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की हार से आगे बढ़ते हुए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में टीम इंडिया पर भारी पड़ी.

रोहित शर्मा की वापसी लगभग तय

टीम इंडिया को पहले मैच में अपने दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कमी खली. विराट कोहली ने आखिरी समय में रोहित की बजाए धवन को टीम में शामिल करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ. दूसरे मैच में टीम इंडिया में रोहित शर्मा की वापसी की संभावना है.

श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई भारतीय बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की अगुवाई में इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सका. पांड्या और पंत विकेट की रफ्तार को भांप नहीं सके और गेंद को मिल रही अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर पाये. इसके बावजूद सूर्याकुमार यादव को अपने डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है.

इंग्लैंड की टीम में नहीं होगा बदलाव

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में हालांकि टीम इंडिया में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है. टीम इंडिया दूसरे मैच में भी अपने तीनों स्पिनर्स पर भरोसा जता सकती है. चहल के साथ सुंदर और अक्षर का खेलना पूरी तरह से तय है.

इंग्लैंड की टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगी. इंग्लैंड के सभी 11 खिलाड़ियों ने पहले मैच में निर्णायक भूमिका अदा की है. अगर पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है तो इंग्लैंड सैम कुरैन के स्थान पर मोईन अली को टीम में जगह दे सकती है.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, इशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर).

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर.

Ind vs Eng T20I: विराट कोहली ने करारी हार पर तोड़ी चुप्पी, इस मामले में चूक गई टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget