एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने बिना कोई विकेट खोए बनाए 40 रन; अब चौथे दिन बनाने होंगे 152 रन

IND vs ENG 4th Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं. अब चौथे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 152 रन बनाने हैं.

Key Events
IND vs ENG Score Live Updates Day 3 India vs England 4th Test Commentary Ranchi IND vs ENG 4th Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने बिना कोई विकेट खोए बनाए 40 रन; अब चौथे दिन बनाने होंगे 152 रन
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच अपडेट्स

Background

IND vs ENG Score Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 353 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया अब बैटिंग कर रही है. भारत ने दूसरे दिन तक पहली पारी में 7 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए थे. उसके लिए यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया. यशस्वी के अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका. यशस्वी ने 73 रनों की पारी खेली थी. 

टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी. कप्तान रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद यशस्वी और शुभमन गिल के बीच अच्छी साझेदारी हुई. शुभमन 65 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 6 चौके लगाए. शुभमन के आउट होने के बाद रजत पाटीदार बैटिंग करने पहुंचे. रजत ज्यादा देर टिक नहीं सके. वे 42 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. वहीं यशस्वी 117 गेंदों में 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यशस्वी ने 8 चौके और 1 छक्का लगाया.

इंग्लैंड ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 353 रन बनाए थे. उसके लिए जो रूट ने नाबाद शतक जड़ा. रूट ने 274 गेंदों का सामना करते हुए 122 रन बनाए. रूट की इस पारी में 10 चौके शामिल रहे. जैक क्रॉली ने 42 गेंदों में 42 रन बनाए. ओली रॉबिन्सन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 96 गेंदों में 58 रन बनाए. रॉबिन्सन की इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. 

बता दें कि भारत को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. यह मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रनों से जीता था. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीते. भारत ने दूसरा टेस्ट 106 रनों से जीता. वहीं तीसरा टेस्ट 434 रनों से जीता.

भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन -

भारत - यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

16:36 PM (IST)  •  25 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने बिना कोई विकेट खोए 40 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रनों पर नाबाद लौटे. अब भारत को जीत के लिए चौथे दिन 152 रन और बनाने हैं. इससे पहले इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 145 रनों पर सिमट गई है. ऐसे में भारत को 192 रनों का लक्ष्य मिला. भारत के लिए दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने पांच और कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके. 

16:26 PM (IST)  •  25 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत का स्कोर 37/0

टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 37 रन हो गया है. रोहित शर्मा 24 गेंद में चार चौकों की मदद से 24 और यशस्वी जायसवाल 12 गेंद में एक चौके के साथ 13 रन पर हैं. भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 155 रन बनाने हैं. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया एलान, जानें कब-कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया
वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया एलान, जानें कब-कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया
अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट
अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट

वीडियोज

'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget