एक्सप्लोरर

IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने बताया मोंटी पनेसर और जैक लीच की गेंदबाजी में क्या है अंतर

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर की जोड़ी की तुलना में बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच थोड़ी धीमी गति से गेंदबाजी करते हैं और उनकी सफलता की संभावना तभी बढ़ेगी जब वह स्पिनरों के लिये मददगार पिचों पर गति में बदलाव करते रहेंगे.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि 2012 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की जीत में स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर की सफलता का राज काफी हद तक सामान्य से अधिक गति से गेंदबाजी करना था जबकि उन्होंने जैक लीच को ऐसा करते नहीं देखा है. स्वान और पनेसर की जोड़ी की तुलना में बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच थोड़ी धीमी गति से गेंदबाजी करते हैं और उनकी सफलता की संभावना तभी बढ़ेगी जब वह स्पिनरों के लिये मददगार पिचों पर गति में बदलाव करते रहेंगे.

तेंदुलकर ने पीटीआई-भाषा को दिये विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘वह (2012) अलग तरह का आक्रमण था और स्वान उस समय विश्व के शीर्ष स्पिनरों में एक थे. मोंटी (पनेसर) ऐसे गेंदबाज थे जो गेंद को फ्लाइट करने में विश्वास नहीं रखते थे. वह पिच पर गेंद को तेजी से टप्पा खिलाने में भरोसा करते थे. मोंटी तेज गति से गेंदबाजी करते थे, वह पूरी तरह से लीच से अलग थे. मोंटी के उलट वह (लीच) थोड़ी धीमी गति से गेंदबाजी करते हैं.’’

तेंदुलकर का मानना है कि लीच अपनी गति में मिश्रण नहीं करते हैं, जो कि स्पिनरों की मदद वाली पिच के लिए जरूरी है. टेस्ट और एकदिवसीय में सबसे अधिक शतक लगाने वाले इस पूर्व महान बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैंने उसे जितना देखा है वह एक ही गति से गेंदबाजी करता है. अगर पिच से ‘टर्न’ और मदद मिल रही हो तो गति में मिश्रण जरूरी होता है, क्योंकि इससे बल्लेबाजों को संभलने का कम समय मिलता है. मोंटी और स्वान ने 2012 में ऐसी ही नीति अपनाई थी.’’

तेंदुलकर का मानना है कि लाल मिट्टी और उमस वाले मौसम के कारण गेंद 15वें ओवर से रिवर्स स्विंग होने लगेगी और ऐसा 60वें ओवर तक होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि चेन्नई में तेज गेंदबाजों को बड़ी भूमिका निभानी होगी और ऐसे में रिवर्स स्विंग का महत्व बढ़ जाएगा. मुझे लगता है कि 15वें से 60वें ओवर तक गेंद रिवर्स स्विंग होगी. जब गेंद रिवर्स स्विंग होती है तो बल्लेबाज के पास कम समय होता है.

सचिन का मानना है कि इंग्लैंड के तेज आक्रमण में इतना दमखम है कि वह इसका फायदा उठा सकेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘जोफ्रा आर्चर जैसा गेंदबाज रिवर्स स्विंग प्राप्त कर सकेगा जबकि अनुभवी जेम्स एंडरसन हमेशा से स्विंग और रिवर्स स्विंग करने में सफल रहे हैं. बेन स्टोक्स भी कुछ ओवर गेंदबाजी करेंगे और स्टुअर्ट ब्रॉड की मौजूदगी में उनके पास अच्छा तेज आक्रमण है. यह ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जिसके पास काफी अनुभव है और कुछ युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना करियर अभी शुरु किया है.’’

यह भी पढ़ें- 

India vs England, 1st Test: पहले टेस्ट में यह हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पढ़ें मैच प्रीव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget