एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में 'रिटायर्ड हर्ट' हो चुके यशस्वी जायसवाल फिर से कर पाएंगे बैटिंग? जानिए क्या कहता है ICC का नियम

IND vs ENG 3rd Test: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल इंंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन 'रिटायर्ड हर्ट' हो गए थे. क्या अब वो दोबारा बैटिंग के लिए आ सकेंगे?

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में 'रिटायर्ड हर्ट' हो गए थे. मुकाबले की तीसरी और भारत की दूसरी पारी के दौरान शतक पूरा करने के बाद यशस्वी जायसवाल को बैक में कुछ दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्होंने 'रिटायर्ड हर्ट' होने का फैसला किया. लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या भारतीय ओपनर फिर से बैटिंग कर पाएंगे या नहीं? तो आइए जानते हैं 'रिटायर्ड हर्ट' पर क्या कहता है आईसीसी का नियम. 

नियम जानने से पहले आपको बता दें कि मुकाबले के तीसरे दिन जायसवाल 'रिटायर्ड हर्ट' हुए थे. भारत की दूसरी पारी में ओपनिंग पर उतरे यशस्वी ने 133 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के लगाकर 104 रन बना लिए हैं. शतक पूरा करने के बाद भारतीय बैटर पीठ के दर्द से जूझते हुए दिखे थे, जिसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनसे ट्रीटमेंट लेने के बाद जायसवाल ने फिर से बैटिंग शुरू की. लेकिन उन्हें फिर दिक्कत हुई और अंतत: 42वां ओवर पूरा होने के बाद वो रिटायर हो गए.  

फिर से कर पाएंगे बैटिंग, क्या है नियम?

जहां तक यशस्वी का दोबारा बैटिंग पर उतरने का सवाल है, तो वो मुकाबले के चौथे दिन बैटिंग पर उतर सकते हैं. मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब के 25.4.2 नियम के मुताबिक, अगर कोई बैटर चोट, बीमारी या अन्य किसी अनिवार्य कारण से रिटायर हो जाता है, तो वह अपनी पारी वहीं से दोबारा शुरू कर सकता है. अब ये यशस्वी जायसवाल की फिटनेस पर निर्भर करेगा कि वो दोबारा बैटिंग के लिए उतरेंगे या नहीं. 

तीसरे दिन भारत ने मज़बूत कर ली थी पकड़

मुकाबले का तीसरा दिन खत्म होने तक दूसरी पारी में बैटिंग कर रही टीम इंडिया 196/2 के स्कोर पर पहुंच गई थी. दिन खत्म होने तक रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 322 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. शुभमन गिल (65) और कुलदीप यादव (03) नाइट वॉचमैन के रूप में नाबाद लौटे थे.

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: 'इसका क्रेडिट हमें मिलना चाहिए...', यशस्वी जायसवाल के शतक पर इंग्लैंड ओपनर बेन डकेट का हैरान करने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget