एक्सप्लोरर

क्या चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे की जगह खतरे में है? टीम की ओर से मिला यह जवाब

IND Vs ENG: पुजारा और रहाणे पिछले कुछ समय से बुरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं. खराब फॉर्म में होने के बावजूद दोनों खिलाड़ियों को टीम का साथ मिल रहा है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर अंजिक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के खराब प्रदर्शन से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को हालांकि टीम का पूरा साथ मिल रहा है. स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने उम्मीद जताई है कि अंजिक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जल्द ही फॉर्म में वापसी करने में कामयाब हो जाएंगे. 

राहुल ने पुजारा और रहाणे का पूरा समर्थन किया है. राहुल का मानना है कि दोनों बल्लेबाज शानदार खिलाड़ी हैं और पर्याप्त अनुभवी होने के कारण उन्हें पता है कि रन बनाने के लिए क्या करना है. दोनों ही अनुभवी बल्लेबाज पुजारा और टेस्ट उप कप्तान रहाणे पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इस साल उनका औसत 20 रन के आसपास है.

इंग्लैंड में अब तक तीन पारियों में पुजारा चार, नाबाद 12 और नौ रन ही बना पाए हैं जबकि रहाणे दो पारियों में पांच और एक रन का योगदान ही दे पाए हैं. राहुल ने कहा, ''पुजारा और अजिंक्य ने कई बार भारत के लिए अच्छा काम किया है जबकि हम संकट में थे. वे अनुभवी खिलाड़ी हैं इसलिए उन्हें पता है कि जिन पारियों में उन्होंने रन नहीं बनाए उससे कैसे उबरना है.''

बुरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं रहाणे और पुजारा

राहुल ने आगे कहा, ''आपको साथ ही समझना होगा कि वे मुश्किल हालात में खेल रहे हैं. इंग्लैंड के हालात में बल्लेबाजी हमेशा चुनौतीपूर्ण होती है, आपको अच्छी गेंदों का सामना करना पड़ेगा आप यहां आकर प्रत्येक पारी में रन नहीं बना सकते लेकिन अगर आपको शुरुआत मिलती है तो इसका फायदा उठाना होगा.''

चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे की टीम में जगह अब सवालों के घेरे में है. चेतेश्वर पुजारा ने पिछले तीन साल से टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं जड़ा है. इतना ही नहीं पिछले 13 टेस्ट में पुजारा का बल्लेबाजी औसत 25 के करीब ही है. रहाणे भी मेलबर्न टेस्ट में शतक के अलावा पिछले लंबे समय से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. इस दौरान रहाणे का बल्लेबाजी औसत भी 30 से नीचे है.

WI Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की स्थिति मजबूत, ब्रेथवेट ने खेली 97 रन की पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget