एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, विशाखापट्टनम में की स्टम्प उखाड़ गेंदबाजी

India vs England: टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट लिए. बुमराह ने अपना ही एक रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Jasprit Bumrah India vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत के खिलाफ पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए घातक बॉलिंग की. उन्होंने 6 विकेट लिए. बुमराह ने इस मुकाबले में अपना ही एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. बुमराह के साथ-साथ कुलदीप यादव ने भी अच्छी बॉलिंग की. उन्होंने 3 विकेट लिए. टीम इंडिया ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे. अब भारतीय टीम दूसरी पारी के लिए मैदान पर उतरेगी.

दरअसल बुमराह ने विशाखापट्टनम में टेस्ट करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने 15.5 ओवरों में 45 रन देकर 6 विकेट लिए. इसके साथ ही 5 मेडन ओवर भी निकाले. यह बुमराह के टेस्ट करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. उन्होंने 2019 में 27 रन देकर 6 विकेट लिए थे. यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था. इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए थे. अब बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लिए हैं. उन्होंने केपटाउन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. बुमराह ने यहां 6 विकेट लिए थे. लेकिन 61 रन भी दिए थे.

गौरतलब है कि बुमराह ने टेस्ट करियर के 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. उन्होंने अब तक खेली 64 पारियों में 152 विकेट लिए हैं. इस दौरान एक मैच में 86 रन देकर 9 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. बुमराह ने 89 वनडे मैचों में 149 विकेट लिए हैं. इस फॉर्मेट के एक मैच में 19 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. बुमराह ने टीम इंडिया के लिए 62 टी20 मैचों में 74 विकेट लिए हैं.

बता दें कि भारत ने विशाखापट्टनम टेस्ट में पहली पारी में 396 रन बनाए थे. इस दौरान यशस्वी जयसवाल ने दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने 209 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 28 रन बना लिए थे. इंग्लैंड ने पहली पारी में 253 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें : Watch: चीते की तरह झपटी गेंद, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का पकड़ा बेहतरीन कैच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget