एक्सप्लोरर

IND vs ENG: बुमराह ने अपने गुस्से का सही इस्तेमाल किया, इंग्लैंड को उनसे उलझना महंगा पड़ा- जहीर खान

IND vs ENG: जहीर ने कहा- ग़ुस्सा आने के बाद बुमराह ने जिस तरह से दूसरे टेस्ट में प्रदर्शन किया किया वो देखने लायक था. 2007 के दौरे पर नॉटिंघ टेस्ट के दौरान जहीर के साथ भी 'जेली बीन' की घटना हुई थी.

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में आखिरी बार 2007 में मात दी थी. इस जीत में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का अहम योगदान रहा था जिन्होंने सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे. अब जहीर खान ने दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. जहीर ने कहा है कि, दूसरे टेस्ट में बुमराह से उलझना इंग्लैंड को बहुत महंगा पड़ा और अगर गुस्सा आने पर बुमराह ऐसा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें आगे के मैचों में भी ऐसा करते रहना चाहिए.

जहीर ने कहा, "ग़ुस्सा आने के बाद बुमराह ने जिस तरह से दूसरे टेस्ट में प्रदर्शन किया किया वो देखने लायक था. मेरा मानना है कि उन्हें आगे भी इसी तरह विपक्षी खिलाड़ियों के साथ नोकझोंक करते रहना चाहिए. इंग्लैंड की पहली पारी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला यह. जिस तरह के वो गेंदबाज है उन्हें इस बात ने काफी परेशान किया होगा." 

बुमराह ने अपने गुस्से का किया सही इस्तेमाल 

साथ ही जहीर ने कहा, "भारत की बल्लेबाजी के दौरान जिस तरह से इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने बुमराह के खिलाफ लगातार बाउन्सर का इस्तेमाल किया, और उनके साथ नोकझोंक की. इन सब बातों ने बुमराह को मोटिवेट किया, और उन्होंने अपने ग़ुस्से का सही तरीके से इस्तेमाल किया. जिस अंदाज में उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में गेंदबाजी की वो देखने लायक था."

साथ ही उन्होंने कहा, "दूसरी पारी में बुमराह की गेंदबाजी देखने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी सोच रहे होंगे कि हमें बुमराह के साथ उलझना नहीं चाहिए था और उन्हें बाउन्सर डालते रहने देना चाहिए था."

2007 में जहीर के साथ हुई थी जेली बीन' की घटना

2007 में इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टेस्ट के दौरान नॉटिंघम में हुई 'जेली बीन' की घटना के बाद जहीर खान ने भी इसी तरह अपने ग़ुस्से को प्रदर्शन में तब्दील कर इंग्लैंड की दूसरी पारी की कमर तोड़ दी थी. जहीर ने इस पारी में पांच विकेट चटका अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी.   

दरअसल भारत की पहली पारी में जहीर खान बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान स्लिप पर खड़े इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने उनकी तरफ जेली बीन फेंकना शुरू कर दिया. इस घटना से जहीर बेहद ग़ुस्से में आ गए थे. पीटरसन और जहीर के बीच जमकर कहासुनी भी हुई थी. इंग्लैंड को दूसरी पारी में जहीर के ग़ुस्से का सामना करना पड़ा और तेज गेंदबाज ने 75 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे. 

यह भी पढ़ें 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget