एक्सप्लोरर

IND vs ENG: पांचवें टेस्ट को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने कहा है कि रद्द हुए पांचवें टेस्ट के बदले बीसीसीआई की तरफ से प्रस्तावित टेस्ट इस सीरीज़ से इतर एक अलग मैच होगा.

ECB on 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मैनचेस्टर में खेला जाने वाले पांचवां टेस्ट इस साल नहीं खेला जाएगा. भारतीय टीम के खेमे में कोरोना की एंट्री के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. अब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने कहा है कि रद्द हुए पांचवें टेस्ट के बदले बीसीसीआई की तरफ से प्रस्तावित टेस्ट इस सीरीज़ से इतर एक अलग मैच होगा. 

हैरीसन ने स्काइ स्पोर्ट्स से कहा, "मुझे लगता है कि यह अलग हालात हैं. हमें कुछ और विकल्प दिए गए हैं जिन पर गौर करना होगा." दरअसल, उनसे पूछा गया था कि यह एक अलग मैच होगा या फिर इसी सीरीज़ का निर्णायक मैच होगा. 

अगर यह एक अलग मैच होगा तो भारत को विजयी घोषित किया जायेगा, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. माना जा रहा है कि यह मैच अगले साल जुलाई में हो सकता है जब भारतीय टीम सीमित ओवरों के दौरे पर इंग्लैंड आएगी.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली निजी यात्रा पर इंग्लैंड जा रहे हैं और उनकी हैरीसन से मुलाकात 22 या 23 सितंबर को हो सकती है. इसमें अगले साल इस मैच के आयोजन पर भी बात हो सकती है. 

BCCI ने कही थी मैच कराने की बात

इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक बयान के जारी कर यह साफ कर दिया है कि दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के अंतिम मुकाबले के लिए विंडो खोजी जा रही है. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, "दोनों बोर्ड भारत-इंग्लैंड के बीच रद्द कर दिये गये पांचवें टेस्ट मैच को फिर से आयोजित करने की दिशा में काम करेंगे. हालांकि, खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा." 

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया, "बीसीसीआई ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ संयुक्त रूप से भारत के इंग्लैंड दौरे में मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट को रद्द करने का फैसला किया है. बीसीसीआई ने ईसीबी को रद्द किए गए टेस्ट मैच को दोबारा कराने की पेशकश की है. दोनों बोर्ड इस टेस्ट को फिर से शेड्यूल करने के लिए एक विंडो खोजने की दिशा में काम करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget