एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: बुमराह की होगी Playing 11 में वापसी, दोनों टीमों में देखने को मिलेंगे बड़े बदलाव

IND Vs ENG 3rd Test Playing 11: इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाएगा. पिंक बॉल स्पिनर्स की बजाए तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है. इसलिए तीसरे टेस्ट मैच में दोनों ही टीमें तीन-तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं.

IND Vs ENG 3rd Test Match Playing 11: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पर आज से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है. इस सीरीज का यह इकलौता डे नाइट टेस्ट है और इसमें पिंक बॉल का इस्तेमाल होगा. पिंक बॉल को देखते हुए दोनों ही टीमों में स्पिन की बजाए तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता दी जाएगी. टीम इंडिया में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है जबकि इंग्लैंड की टीम भी अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को मैदान पर उतारेगी.

पिछले टेस्ट की तुलना में टीम इंडिया में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दोनों बदलाव गेंदबाजी डिपार्टमेंट में होंगे. कुलदीप यादव के स्थान पर जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी होगी. उमेश यादव को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम में जगह दी गई है. उमेश के पास दो पिंक बॉल टेस्ट खेलने का अनुभव है इसलिए उन्हें मोहम्मद सिराज के स्थान पर प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा.

बल्लेबाजी क्रम में टीम इंडिया कोई बदलाव नहीं करेगी. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के कंधों पर ही ओपनिंग का जिम्मा रहेगा. चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर खेलेंगे, जबकि विराट और रहाणे चौथे-पांचवें नंबर पर मोर्चा संभालेंगे. नंबर 6 पर रिषभ पंत खेलेंगे. अश्विन और अक्षर पटेल गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल दिखाने की कोशिश करेंगे.

इंग्लैंड के सामने है मुश्किल

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 228 रन से जीतकर सीरीज में शानदार आगाज किया था. लेकिन दूसरे ही टेस्ट में इंग्लैंड को चेन्नई की धीमी पिच पर 317 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी समस्या ओपनर्स और नंबर तीन के बल्लेबाज का रन नहीं बना पाना है. इंग्लैंड रोरी बर्न्स के स्थान पर तीसरे टेस्ट में क्राउली को मौका देगा. अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लॉरेंस की जगह लेंगे और वह नंबर तीन पर खेलेंगे.

मोईन अली के इंग्लैंड वापस लौटने की वजह से इंग्लैंड को स्पिन डिपार्टमेंट में भी बदलाव करना होगा. इंग्लैंड हालांकि तीसरे टेस्ट में सिर्फ एक स्पिनर के साथ ही मैदान पर उतर सकता है. इंग्लैंड की टीम में तीसरे टेस्ट के लिए जोफ्रा आर्चर की प्लेइंग 11 में वापसी होना तय है. आर्चर ओली स्टोन की जगह लेंगे. स्टुअर्ट ब्रॉड के स्थान पर जेम्स एंडरसन प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे. इसके अलावा क्रिस वोक्स या फिर मार्क वुड में से किसी एक को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है.

Playing 11

India: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, इशांत शर्मा.

England: जैक क्राउली, डॉम सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, क्रिस वोक्स/ मार्क वुड, जेम्स एंडरसन.

IND Vs ENG: उमेश यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट, Playing 11 का हिस्सा बनना पूरी तरह से तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget