एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स टेस्ट में हाई ड्रामा, स्टोक्स ने केएल राहुल को बीच मैच में किया ट्रोल

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भी मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. चौथे दिन भी भारत और इंग्लैंड के बीच तनाव भरा माहौल दिखा. स्टोक्स ने शुभमन गिल की हरकत का जवाब केएल राहुल को ताली बजाकर दिया.

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भी मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जो क्रिकेट फैंस के लिए दिलचस्प था. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की ओर देखकर ताली बजाई और तंज कसा. यह सब तब हुआ जब भारत की पारी के दौरान कुछ मिनटों तक खेल रुका रहा और माहौल थोड़ा गर्म हो गया.

भारत की दूसरी पारी के 17वें ओवर में इंग्लिश गेंदबाज ब्रायडन कर्स ने आकाश दीप को एक गेंद डाली, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच थोड़ी कहासुनी हो गई. आकाश दीप ने इशारे सेब्रायडन को पास बुलाया, जिससे मामला बिगड़ता दिखा तो केएल राहुल बीच में आ गए. इसके बाद बेन स्टोक्स ने भी पास आकर राहुल की ओर देखकर जोर-जोर से ताली बजाई और मजाक उड़ाया.

यह सब इसलिए हुआ क्योंकि एक दिन पहले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंग्लिश ओपनर जैक क्रॉली की तरफ ऐसे ही इशारा किया था. स्टोक्स ने उसी बात का जवाब अब राहुल को ताली बजाकर दिया है.

इस दौरान आकाश दीप ने फिजियो को बुलाया और अपने पैर में पट्टी बंधवाई. जिसके चलते कुछ देर खेल रुका रहा. स्टेडियम में दर्शकों को भी यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने हूटिंग शुरू कर दी. ऐसा लग रहा था कि भारत जानबूझकर समय बर्बाद कर रहा है. हालांकि, आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स ने आकाश दीप को बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया.

भारत की शुरुआत रही खराब

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल एक बार फिर जोफ्रा आर्चर की तेज गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. उसके बाद केएल राहुल और करुण नायर ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन नायर भी जल्दी आउट हो गए. उसके बाद कप्तान शुभमन गिल मैदान पर उतरे और उन पर इंग्लिश खिलाड़ियों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया. गिल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और ब्रायडन कर्स की गेंद पर LBW हो गए. आखिरी ओवर में भारत ने आकाश दीप को नाइटवॉचमैन के तौर पर भेजा, लेकिन वे भी दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले आउट हो गए.

अब भारत आखिरी दिन की शुरुआत केएल राहुल (33*) और संभवत ऋषभ पंत के साथ करेगा. भारत को जीत के लिए अभी भी 160 रनों से ज्यादा की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget