एक्सप्लोरर

IND vs ENG Pitch Report: जान लीजिए क्यों डरा रही है लॉर्ड्स की पिच, क्या इंग्लैंड ने रची बुमराह के खिलाफ बड़ी साजिश? जान लीजिए

जानिए क्यों लॉर्ड्स की हरी पिच ने भारत की चिंता क्यो बढ़ा दी है, क्या बुमराह की वापसी इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति खराब कर देगी? पढ़िए तीसरे टेस्ट से पहले की पूरी कहानी

IND vs ENG Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने तीसरे मुकाम पर पहुंच चुकी है. पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने एजबेस्टन में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 336 रनों से रौंद दिया और अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला 10 जुलाई से क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा, लेकिन मैच से पहले ही पिच की पहली झलक ने हलचल मचा दी है.

लॉर्ड्स की पिच से भारतीय टीम में हलचल

लॉर्ड्स के मैदान में होने वाले टेस्ट से दो दिन पहले सामने आई पिच की तस्वीरें टीम इंडिया के लिए थोड़ी चिंताजनक हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में पिच घनी हरी घास से ढकी नजर आ रही है, और उस पर पानी भी नजर आ रहा है. क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि इंग्लैंड की टीम तेज गेंदबाजों के हिसाब से पिच तैयार करवा रही है, उसका कारण हो सकता है इंग्लैंड की टीम जोफ्रा आर्चर की वापसी का फायदा उठा सके.

लीड्स और एजबेस्टन में जहां बल्लेबाजों को मदद मिली थी, वहीं लॉर्ड्स की यह पिच मुकाबले की दिशा और दशा बदल सकती है. यह इंग्लैंड की 'बैजबॉल' रणनीति का अगला दांव भी हो सकता है,एक ऐसी पिच पर हमला जहां भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा हो.

बुमराह की वापसी 

लॉर्ड्स में होने वाले इस तीसरे टेस्ट में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. एजबेस्टन टेस्ट में उन्हें रोटेशन पॉलिसी और वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया था. अब लॉर्ड्स टेस्ट से पहले नेट्स में बुमराह ने करीब 45 मिनट तक गेंदबाजी की और फिर थ्रोडाउन व स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए.

कप्तान शुभमन गिल पहले ही इशारा दे चुके थे कि बुमराह तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे. अभ्यास सत्र के दौरान वह ना सिर्फ गेंदबाजी में पूरे जोश में नजर आए, बल्कि टीम के खिलाड़ियों और मीडिया से बातचीत करते हुए भी काफी जोश में नजर आ रहे थे. बुमराह के आने से भारतीय गेंदबाजी के तेज आक्रमण को मजबूती मिलेगी और उनकी जगह लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बैठना पड़ सकता है.

अर्शदीप सिंह भी नेट्स में एक घंटे तक गेंदबाजी करते नजर आए, लेकिन माना जा रहा है कि गेंदबाजी की प्रमुख जिम्मेदारी एक बार फिर बुमराह, सिराज और शार्दुल पर ही होगी.

क्या दो स्पिनर के साथ फिर उतरेगी टीम इंडिया?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या भारत दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ एजबेस्टन जैसी ही टीम लेकर उतरेगी? लॉर्ड्स की पिच को देखते हुए चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर नितीश रेड्डी का नाम भी चर्चा में है. अगर पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रही तो दो स्पिनरों के साथ खेलना जोखिम भरा हो सकता है.

टीम मैनेजमेंट को यह तय करना होगा कि गेंदबाजों का संतुलन बनाए रखते हुए बल्लेबाजी को भी गहराई कैसे दी जाए. ऐसे में गिल और कोच गौतम गंभीर की रणनीति इस मुकाबले की दिशा तय कर सकती है.

10 जुलाई से शुरू होगा मुकाबला

तीसरा टेस्ट 10 जुलाई, गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. भारत के पास मौका है इतिहास में इस मैदान पर अपना दबदबा दोबारा स्थापित करने का, जहां आखिरी बार केएल राहुल ने 2021 में शतक जड़ा था. सीरीज अब बराबरी पर है, और इस टेस्ट के बाद बढ़त लेने वाली टीम को फाइनल की दौड़ में मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget