एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रहाणे ने रोहित शर्मा को जमकर सराहा, इस पार्टनरशिप को बताया अहम

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में तीन विकेट सिर्फ 86 रन पर ही गंवा दिए थे. विराट कोहली के जीरो पर आउट होने की वजह से ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगी. लेकिन रोहित और रहाणे की जोड़ी ने टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया.

IND Vs ENG 2nd Test Match: चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नज़र आ रही है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ उनकी साझेदारी काफी महत्वपूर्ण रही.

टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन टीम ने पहला विकेट जीरो रन पर ही गंवा दिया था. एक समय टीम इंडिया 86 रन पर तीन विकेट गंवाकर काफी मुश्किल स्थिति में नज़र आ रही थी. लेकिन और रहाणे ने टीम को संभाल लिया. रोहित और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी की बदौलत इंडिया वापसी करने में कामयाब रहा.

रिषभ पंत से साझेदारी की उम्मीद

रहाणे ने कहा, "हमें पता था कि पिच पहले दिन से ही टर्न होगी. टॉस जीतना टीम के लिए अच्छा रहा. पहले रोहित और पुजारा, इसके बाद मेरे और रोहित के बीच हुई साझेदारी काफी महत्वपूर्ण रही. रोहित ने कहा था कि विकेट पर सकारात्मक रहना जरुरी है. पहले टेस्ट में जो हुआ वो अतीत था और मैं इस पिच पर सकारात्मक रहना चाहता था."

रहाणे ने इस पिच पर पहली पारी में 350 या 360 रन के स्कोर को अच्छा बताया है. उन्होंने कहा, "हमने स्वीप को लेकर रणनीति बनाई थी और इस पर चर्चा की थी. मेरा मानना था कि पहले 20-30 गेंद काफी महत्पवूर्ण है. इसके बाद आपको गेंद की तेजी और बाउंस का अंदाजा लग जाता है. इस पिच पर सकारात्मक रहना जरुरी था. टीम के लिए 50-60 रन और बनाना अच्छा रहेगा. रिषभ अभी क्रीज पर मौजूद हैं और एक या दो साझेदारी और बन गई तो अच्छा रहेगा."

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में भी दर्शकों को स्टेडियम आने की होगी इजाज़त, कल से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget