एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी: बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया

चैंपियंस ट्रॉफी: बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया


बर्मिघम: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमिफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश के साथ होगा. बांग्लादेश के बीते सालों के प्रदर्शन को देखते हुए भारत उसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगा. 


बांग्लादेशी टीम ने इस चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अहम मैच में न्यूजीलैंड को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. 34 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश ने 264 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी. 


खराब स्थिति में पहुंचने के बाद टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह ने पांचवें विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की थी, जो बांग्लादेश की तरफ से वनडे क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. शतक लगाने वाले शाकिब ने गेंद से भी कमाल किया था. 


शाकिब के अलावा भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने बांग्लादेश की बल्लेबाजी सौम्य सरकार, तमीम इकबाल, शाकिब, महमुदुल्लाह और अनुभवी मुश्फीकुर रहीम पर निर्भर करेगी. 


वहीं गेंदबाजी में बांग्लादेश का मुख्य हथियार बांए हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के बाद मुस्ताफिजुर को भारतीय बल्लेबाजों के बारे में एक अंदाजा जरूर होगा. उनके अलावा गेंदबाजी में बांग्लादेश के पास तस्कीन अहमद, रूबले हुसैन और कप्तान मशरफे मुर्तजा के रूप में अच्छे गेंदबाज हैं. शाकिब भी गेंद के साथ कमाल करने की क्षमता रखते हैं.


वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में खेलना चाहेगी और उस पर हावी रहने की कोशिश करेगी. भारतीय बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सभी के बल्ले के हिस्से अर्धशतक आ चुके हैं. धवन ने श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी भी खेली थी. 


टीम की गेंदबाजी भी संतुलित है. भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह अपनी सटीक लाइन लैंथ और विविधता पूर्ण गेंदबाजी से रन रोकने के साथ विकेट भी निकालते हैं. यह दोनों डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं. 


वहीं स्पिन में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा अपना कमाल किसी भी विकेट और किसी भी परिस्थति में दिखा सकते हैं. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उमेश यादव को बाहर बिठा कर अश्विन को अंतिम एकादश में जगह दी थी.


2007 से भारत और बांग्लादेश की टीम में आईसीसी टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने हुई हैं जिसमें से छह में भारत को जीत मिली है तो एक में बांग्लादेश को. अब यह देखना रोचक होगा कि क्या बीते रिकॉर्ड के हिसाब से भारत एक बार फिर हावी रहेगा या फिर बांग्लादेशी टीम किसी अनहोनी को अंजाम देगी.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget