एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: फाइनल जीतने का दावा मजबूत लेकिन.., जानें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहां-कहां कमजोर पड़ सकती है टीम इंडिया

World Cup 2023: टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. टीम की कोई खास कमजोरी भी सामने नहीं आई है लेकिन फाइनल में वह कुछ मामलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमजोर पड़ सकती है.

IND vs AUS Final World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक टीम इंडिया ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, वह लाजवाब है. इतनी सशक्त टीम इंडिया आज से पहले शायद ही कभी नजर आई है. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, हर मामले में भारतीय खिलाड़ी लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 के सभी खिलाड़ियों ने अब तक अपना काम बखूबी किया है. ऐसे में वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में उसका ऑस्ट्रेलिया पर पलड़ा भारी ही नजर आ रहा है. हालांकि कुछ मामले ऐसे भी हैं, जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने कमजोर पड़ सकती है.

  • बल्लेबाजी में गहराई: टीम इंडिया पिछले 6 मैचों में जिस प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतरी है, उसमें टॉप-7 तक तो बल्लेबाजी क्रम शानदार है लेकिन इसके बाद कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं है जो बल्ले से थोड़ा बहुत कमाल दिखा सके. बुमराह ने इक्का-दुक्का मैचों में जरूर अच्छा बल्ला चलाया है लेकिन कुलदीप, शमी और सिराज से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती. इसके उलट ऑस्ट्रेलिया के पास 9वें क्रम तक बल्लेबाजी में गहराई है. मिचेल स्टार्क 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और वे कई मौकों पर अपने बल्ले से कंगारू टीम को जीत दिला चुके हैं. सेमीफाइनल मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के 8वें और 9वें क्रम के बल्लेबाजों ने ही दक्षिण अफ्रीका पर जीत दिलाई थी.
  • छठे और सातवें क्रम के बल्लेबाज: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए टॉप-5 बल्लेबाज ही पर्याप्त नजर आए हैं. टीम इंडिया की यह खासियत ही उसकी कमजोरी साबित हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि छठे क्रम पर मौजूद सूर्यकुमार यादव और सातवें नंबर के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अब तक ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है. ऐसे में अगर फाइनल में इनकी बल्लेबाजी की बारी आ जाती है तो दोनों पर बहुत ज्यादा दबाव आ सकता है. पिछले मैच में सूर्या संभवतः इसी दबाव के चलते मैदान में आते ही पवेलियन लौट गए थे.
  • मोहम्मद सिराज: मोहम्मद सिराज पिछले दो सालों से वनडे क्रिकेट में भारत के लिए दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं. लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनकी धार थोड़ी कमजोर हुई है. बुमराह और शमी की तुलना में वह बहुत पीछे हैं. हालांकि सिराज अपना काम बखूबी कर रहे हैं लेकिन अपने पूरे शबाब पर न होने से वह खुद भी थोड़े दबाव में दिखाई दे रहे हैं. कंगारू बल्लेबाज इस चीज़ का फायदा उठा सकते हैं.
  • फील्डिंग: मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल में केन विलियमसन का आसान कैच टपकाया था. यह कैच ड्रॉप टीम इंडिया को महंगा पड़ सकता था. इसके अलावा भी इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम कई मौकों पर बाउंड्री बचाने के मौके गंवाती नजर आई है. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को लचर फील्डिंग से बचना होगा. वैसे इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग भी कुछ खास नजर नहीं आई है लेकिन कंगारुओं ने मैच दर मैच अपने क्षेत्ररक्षण में अच्छा सुधार किया है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: विकेट धीमा.. रन चेज़ आसान.. और स्पिनर्स को मदद; वर्ल्ड कप 2023 में ऐसा रहा अहमदाबाद की पिच का मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget