एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं ये पांच बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का आगाज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने काफी शानदार तरीके किया. उन्होंने नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 120 रनों की शतकीय पारी खेली.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 9 फरवरी से हो चुका है. नागपुर टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलने के साथ सभी को यह जवाब दे दिया कि पिच को लेकर जो भी बयानबाजी हो रही थी वो पूरी तरह से गलत है. इसके अलावा रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है.

इस टेस्ट सीरीज में सभी की नजरें बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, क्योंकि स्पिन गेंदबाजों का सामना करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होने वाला है. हम ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बना सकते हैं.

1 – रोहित शर्मा

नागपुर टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान हिटमैन ने लंबे समय के बाद टेस्ट फॉर्मेट में धमाकेदार तरीके से वापसी की. रोहित ने टीम इंडिया की पहली पारी में 120 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ अपने फॉर्म में भी होने का संकेत दिया. सीरीज की इस तरह से शुरुआत करने के बाद अब सभी को रोहित से उम्मीद होगी कि वह आने वाले टेस्ट मैचों में भी बड़ी पारी खेलते हुए दिखेंगे.

2 – मार्नश लाबुशेन

ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस दौरे पर यदि टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना है तो उसमें मार्नश लाबुशेन का बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है. मार्नश लाबुशेन ने नागपुर टेस्ट मैच में कंगारू टीम की पहली पारी के दौरान 49 रन जरूर बनाए थे लेकिन वह टीम को मुश्किल हालात से निकालने में कामयाब नहीं हो सके. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

3 – स्टीव स्मिथ

कंगारू टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बल्ला हमेशा ही भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में जमकर बोला है. स्मिथ ने साल 2017 के दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में भी सर्वाधिक 499 रन बनाए थे. इस बार दौरे का आगाज वह उस उम्मीद के साथ नहीं कर सके और नागपुर टेस्ट की पहली पारी में वह सिर्फ 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि सभी को उम्मीद है कि स्मिथ के बल्ले से सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों में जरूर बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा.

4 – केएल राहुल

भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल का पिछला काफी समय से बल्ला लगातार खामोश ही देखने को मिला है. ऐसे में टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. राहुल के लिए नागपुर टेस्ट की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और वह सिर्फ 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन सभी को उम्मीद है कि वह इस टेस्ट सीरीज में अपने फॉर्म में वापसी करते हुए बड़ी पारियां खेलते हुए जरूर दिखाई देंगे.

5 – रवींद्र जडेजा

सर रवींद्र जडेजा ने क्रिकेट मैदान में 5 महीने के वापसी करने के साथ अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. जडेजा ने पहले गेंद से ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी में अकेले 5 विकेट अपने नाम किए वहीं इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी खेली. सीरीज की शानदार शुरुआत करने के बाद अब जडेजा बल्ले से इसी तरह का प्रदर्शन आगे भी जारी रख सकते हैं.

यह भी पढ़े...

WPL: 'यूपी वारियर्ज़' होगा लखनऊ फ्रेंचाइजी की टीम का नाम, कोचिंग स्टाफ से जुड़ी डिटेल्स भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pat Cummins Statement: किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस ने बताया; वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल
किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस ने बताया; वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल
GT vs RR Qualifier 2 Date, Venue: कब-कहां होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2, जानिए A to Z डिटेल
कब-कहां होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2, जानिए A to Z डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
राजस्थान ने शान से जीता एलिमिनेटर, वैभव सूर्यवंशी के 'तूफान' में उड़ी हैदराबाद; SRH का खेल खत्म
राजस्थान ने शान से जीता एलिमिनेटर, वैभव सूर्यवंशी के 'तूफान' में उड़ी हैदराबाद; SRH का खेल खत्म

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
बकरीद पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'BMC और सरकार के दिशा निर्देश...'
बकरीद पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'BMC और सरकार के दिशा निर्देश...'
Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Eid Ul Adha 2026: ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget