एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: सिराज के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, तारीफ में कही यह बड़ी बात

IND Vs AUS: सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू किया. ब्रिस्बेन टेस्ट में सिराज टीम इंडिया के सबसे सीनियर गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं. सिराज ने इस सीरीज में 8 विकेट हासिल किए हैं.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बार्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है. इंडिया के टॉप थ्री गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं. आखिरी टेस्ट में तो हालात इतने खराब थे कि इसी दौरे पर डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के सबसे सीनियर गेंदबाज बन गए. लेकिन सिराज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी अपना मुरीद बना लिया है.

मोहम्मद सिराज ने ब्रिस्बेन में जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन कई शानदार इन-कटर गेंदें फेंकी. कहा जा रहा है कि वह गाबा की पिच की दरार का फायदा लेकर इन-कर्टस फेंक रहे हैं लेकिन भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इससे इत्तेफाक नहीं रखते. सचिन का मानना है कि सिराज में इन-कटर्स फेंकने की नेचुरल काबिलियत है और ऐसे में यह कहना कि वह पिच की दरार का फायदा लेकर इन-कटर्स फेंक रहे हैं, गलत है.

26 साल के दाएं हाथ के गेंदबाज सिराज की सचिन तेंदुलकर ने जमकर तारीफ की. सचिन ने कहा, "जब सिराज गेंदबाजी कर रहे थे तब मैंने कुछ लोगों को कहते सुना कि वह दरार का फायदा लेकर इन-कटर्स फेंक रहे हैं. लेकिन मैंने जो देखा वह बिल्कुल अलग है. वह आउट स्विंगर फेंक रहे थे. सीम पहले स्लिप की ओर होती थी और कभी-कभी दूसरे स्लिप की ओर होती है. मैंने देखा कि वह जब इन-कटर्स डाल रहे होते हैं तो उनकी उंगली का मूवमेंट बदल जाता है. वह क्रास सीम हो जाते हैं. ऐसे में मैं नहीं मानता कि उनके इन-कटर्स पिच में दरार का नतीजा हैं. उनके अंदर इन-कटर्स डालने की नेचुरल काबिलियत है."

बता दें कि मोहम्मद सिराज ने इस दौरे पर काफी प्रभावित किया है. सिराज ने पहले दो टेस्ट में सात विकेट हासिल किए. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज का नतीजा ब्रिस्बेन टेस्ट से तय होगा.

IND Vs AUS Brisbane Test: लंच सेशन तक इंडिया ने गंवाए रहाणे-पुजारा के विकेट, मंयक अग्रवाल डटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget