एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पर्थ में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद भारत लौटे कोच गौतम गंभीर, जानें आखिर क्या है वजह

Border–Gavaskar Trophy: भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाना है.

Gautam Gambhir Back to India Before Adelaide Oval Test: भारत के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज काफी शानदार रहा है. सीरीज का पहला मैच 22 से 25 नवंबर तक पर्थ में खेला गया. भारत पर्थ टेस्ट मैच को 295 रनों से जीतने में सफल रहा. इसके बाद भारत का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाना है. जो एक डे-नाइट टेस्ट मैच है. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के भारत लौटने की खबर सामने आई है.

कोच गौतम गंभीर भारत क्यों लौटे?
पर्थ टेस्ट में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ‘व्यक्तिगत कारणों’ से मंगलवार को भारत लौट रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ फिर जुड़ेंगे.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, "गंभीर ने हमें बताया है कि वह व्यक्तिगत कारणों से घर लौट रहे हैं. बोर्ड ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. वह दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ वापस जुड़ेंगे."

टीम इंडिया बनाम प्राइम मिनिस्टर एलेवेन प्रैक्टिस मैच
भारतीय टीम बुधवार को कैनबरा के लिए रवाना होगी, जहां वह 30 नवंबर से प्राइम मिनिस्टर एलेवेन के खिलाफ दो दिवसीय पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच खेलेगी. इस दौरान गंभीर की अनुपस्थिति में असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और रेयान टेन डोएशेट, बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल और फील्डिंग कोच टी दिलीप कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम की कमान संभालेंगे.

रोहित शर्मा की टीम में वापसी
अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाने वाले कप्तान रोहित शर्मा रविवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. पर्थ टेस्ट के चौथे दिन उन्हें ड्रेसिंग रूम में गंभीर के साथ देखा गया. रोहित ने लंच ब्रेक के दौरान पिंक बॉल से नेट्स पर जमकर अभ्यास भी किया.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ढेर कर टीम इंडिया ने किया कमाल, शर्मसार हुए कंगारू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
Why India Lost vs ENG: लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी
Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget