एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: टीम इंडिया पर मंडरा रहा है फॉलोऑन का खतरा, फाइनल में ढेर हुए IPL के शेर

WTC 2023 Final: भारतीय बैटिंग लाइनअप वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के दूसरे दिन फ्लॉप रहा. टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट गंवाकर 151 रन बनाए.

WTC 2023 Final IND vs AUS Kennington Oval, London: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन में खेला जा रहा है. भारत ने मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 151 रन बनाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ऑलआउट होने तक 469 रन बनाए थे. भारत का बैटिंग लाइनअप पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप हुआ. अब टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए कुल 269 रनों की जरूरत है. अहम बात यह है कि इस मुकाबले की पहली पारी में IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी फ्लॉप हो गए. विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित कुछ खास नहीं कर सके. 

टीम इंडिया ने पहली पारी में 151 रन बना लिए हैं. लेकिन 5 विकेट भी गंवाए हैं. इसी वजह से उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 269 रनों की जरूरत है. लिहाजा अब उसे 118 रन बनाने हैं. टीम इंडिया की उम्मीदें अजिंक्य रहाणे और श्रीकर भरत पर टिकी हैं. रहाणे की लंबे वक्त के बाद टीम में वापसी हुई है. वे फॉर्म में भी हैं. रहाणे और भरत ही अब पारी को संभाल सकते हैं. भरत टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट पारियां खेल चुके हैं. लेकिन इस दौरान कुछ खास नहीं कर पाए हैं. अब उनके पास भी खुद को साबित करने का मौका है. इसके बाद शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव जैसे खिलाड़ी ही बैटिंग लिए बचेंगे. टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से 318 रन पीछे है. 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के बाद भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए. इस दौरान रोहित 26 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कमिंस ने चलता किया. शुभमन 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद चेतेश्वर पुजारा भी पवेलियन लौट गए. अनुभवी बल्लेबाज पुजारा ने 25 गेंदों में 14 रन बनाए. विराट कोहली महज 29 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने काफी देर तक संघर्ष किया. उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाए. इस तरह टीम इंडिया की बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर नाबाद रहे. श्रीकर भरत 5 रन बनाकर नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें : WTC Final 2023: पति मिचेल स्टार्क को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची एलिसा हीली, मैच देखते हुए फोटो हुई वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget