एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया कंफर्म, ब्रिस्बेन में ही खेला जाएगा चौथा टेस्ट

भारतीय टीम ब्रिस्बेन में कठिन क्वारंटीन नियमों को लेकर नाराज थी और ऐसा कहा जा रहा था कि वह अंतिम टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती है.

India vs Australia 4th test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच से संदेह के बादल हट गए हैं. अब यह साफ हो गया है कि भारतीय टीम सीरीज के अंतिम टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन की यात्रा करेगी और यह मैच पूवनिर्धारित कार्यक्रम के तहत ही खेला जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इसकी पुष्टि कर दी है. सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने कहा कि भारतीय टीम ब्रिस्बेन की यात्रा के लिए तैयार है.

भारतीय टीम ब्रिस्बेन में कठिन क्वारंटीन नियमों को लेकर नाराज थी और ऐसा कहा जा रहा था कि वह अंतिम टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती है. सिडनी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्वींसलैंड राज्य ने साफ कर दिया था कि सिडनी से ब्रिस्बेन आने वालों को कठिन कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करना होगा.

हॉकले ने एक बयान जारी कर कहा, "हम क्वींसलैंड स्वास्थ्य विभाग के साथ काम कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि चौथे टेस्ट के लिए मजबूत बायोसिक्योरिटी प्लान तैयार किए जाएं. हम खिलाड़ियों और हर उस हितधारक की सुरक्षा को लेकर सचेत हैं, जो इस मैच से जुड़े हैं."

एहतियात के तौर पर क्वींसलैंड राज्य ने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था, लेकिन वह कठिन कोरोना प्रोटोकॉल्स के बीच भारतीय टीम के स्वागत के लिए तैयार थी. ब्रिस्बेन में कोरोना के नए स्ट्रेन पाए गए थे और इसी को देखते हुए वहां पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया था. तीन दिन का यह लॉकडाउन आज रात को समाप्त हो रहा है. साथ ही वहां कोरोना के मामले भी कम हुए हैं.

क्वींसलैंड के खेल मंत्री स्टर्लिग हिनक्लिफ ने कहा कि क्वीसलैंडर्स गोबा मैदान पर खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच का इंतजार कर रहे हैं. स्टर्लिग ने कहा, "इस टेस्ट को आयोजन को लेकर सीए और बीसीसीआई ने क्वींसलैंड सरकार और चीफ हेल्थ आफिसर के साथ काफी गम्भीरता से साथ-साथ काम किया है. इन सबके प्रयास से ही इस टेस्ट का आयोजन सम्भव हो सका है और हम गाबा में अगले सप्ताह एक बेहतरीन मैच की उम्मीद कर रहे हैं."

यह सुनने में आया है कि भारतीय टीम ने कुछ गारंटी लिखित में मांगी हैं और अब वह पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट है. इसके बाद यह तय हुआ है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 से 19 जनवरी के बीच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

India vs Australia Sydney Test Draw: भारत के चोटिल खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया की जीत पर फेरा पानी, 44 साल बाद इतिहास रचने से चूका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget