एक्सप्लोरर

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट मैच में मिली एकतरफा जीत, WTC पॉइंट्स टेबल में भी टीम इंडिया की मजबूत हुई स्थिति

WTC Points Table: नागपुर टेस्ट मैच में पारी और 132 रनों से जीत हासिल करने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 की अंक तालिका में भी भारतीय टीम ने अपनी स्थिति को मजबूत किया.

IND vs AUS WTC Points Table: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के नागपुर टेस्ट मैच में पारी और 132 रनों से जीत हासिल करने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंकतालिका में भी अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर लिया है. इस अंकतालिका में जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर 70.83 अंक प्रतिशत के मौजूद है वहीं भारतीय टीम के भी अब 61.66 अंक प्रतिशत हो गए. इस जीत के साथ अब भारतीय टीम ने ओवल में खेले जाने वाले इस संस्करण के WTC फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को यह सीरीज कम से कम 3-1 के अंतर से जीतनी होगी. इससे भारतीय टीम का अंक प्रतिशत 61.92 तक पहुंच सकता है और फिर ऐसी स्थिति में श्रीलंका से उसे किसी तरह का खतरा नहीं होगा जिसे न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च महीने में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

वहीं यदि भारतीय टीम अब इस सीरीज को 3-0 या फिर 4-0 से अपने नाम करने में कामयाब होती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में पहले स्थान पर रहते हुए समाप्त करेगी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम यदि अगले 3 टेस्ट मैचों में से किसी एक को ड्रॉ या फिर जीतने में कामयाब नहीं होती है तो उसके फाइनल में खेलने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. ऐसी स्थिति में श्रीलंकाई टीम के पास जरूर एक मौका बन जाएगा यदि वह कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल करते हैं.

नागपुर टेस्ट में स्पिन गेंदबाजों के आगे एक ना चली ऑस्ट्रेलियाई टीम की

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का कमाल साफतौर पर देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी के दौरान रवींद्र जडेजा ने जहां 5 विकेट अपने नाम किए वहीं इसके बाद दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने भी 5 विकेट हासिल किए. अब इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में 17 मार्च से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें...

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें कोचिंग स्टाफ में कौन-कौन शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget