एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd ODI: स्मिथ का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 287 रनों का लक्ष्य

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 286 रनों का लक्ष्य दिया है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए. अब यहां टीम इंडिया को दूसरे इनिंग्स में जीत के लिए 287 रन बनाने हैं. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की अगर बात करें तो डेविड वॉर्नर एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए और उन्हें शमी ने 3 रन पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद क्रीज पर पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्मिथ आए. उन्होंने फिंच के साथ जैसे ही पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया तभी दोनों के बीच तालमेल की कमी के कारण फिंच 19 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद स्मिथ का साथ देने मार्नस लाबुशैन आए. दोनों ने मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया. स्मिथ ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं मार्नस ने भी कुछ देर बाद अपना अर्धशतक पूरा किया. दोनों ने मिलकर 127 रनों की साझेदारी की. जब लाबुशैन आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 173 रन बना लिए थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसके बाद गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भेजा लेकिन उन्हें जडेजा ने 0 पर पवेलियन भेज दिया. स्मिथ फिर भी रन बनाए जा रहे थे. इसके बाद उनका साथ देने एलेक्स कैरी आए और उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया. दोनों ने टीम को 238 रनों तक पहुंचाया. इस बीच वो 35 रन बनाकर आउट हुए लेकिन तब तक स्मिथ अपना शतक पूरा कर चुके थे. कैरी के आउट होने के बाद स्मिथ का साथ देने एश्टन टर्नर आए लेकिन वो भी 4 रन बनाकर आउट हो गए. स्मिथ ने इसके बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया. लेकिन अंत में वो भी 131 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें शमी ने आउट किया. अंत में कमिंस और अगर ने मिलकर टीम को स्कोर को 286 रनों तक पहुंचाया. यहां ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट गंवाएं. भारत की तरफ से विकेट की अगर बात करें तो बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला, मोहम्मद शमी को 4 विकेट मिले, सैनी को 1, कुलदीप यादव को 1 और जडेजा को 2 विकेट मिले.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय
ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय
दूसरे वनडे में शुभमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? ताज से सिर्फ इतनी दूर हैं भारतीय कप्तान
दूसरे वनडे में शुभमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? ताज से इतनी दूर हैं भारतीय कप्तान
ICC Rankings: ताजा रैंकिंग जारी, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, देखें किसे हुए फायदा किसे नुकसान
ICC की ताजा रैंकिंग जारी, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, देखें किसे हुए फायदा किसे नुकसान
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget