एक्सप्लोरर

केएल राहुल की सेंचुरी, खलील की घातक गेंदबाजी के बाद चमके तनुष कोटियन; ड्रॉ पर छूटा भारत-इंग्लैंड दूसरा मैच

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच समाप्त हो गया है. इस मैच में केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन और तनुष कोटियन के बल्ले से जमकर रन बरसे. वहीं खलील अहमद ने भी शानदार गेंदबाजी की.

Ind vs Eng Lions Second Test Match Result: भारत की ए टीम और इंग्लैंड लॉयंस के बीच चल रहा दूसरा टेस्ट मैच समाप्त हो गया है. इस मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने शतक लगाया. वहीं टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 80 रनों की दमदार पारी खेली. खलील अहमद की धाकड़ गेंदबाजी ने इंग्लैंड टीम के छक्के छुड़ा दिए. वहीं तनुष कोटियन ने भी मैच के आखिरी दिन अपने बल्ले से जलवा बिखेरा और 90 रनों की नाबाद पारी खेली.

भारत की ए टीम का इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. ये मैच भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच के तौर पर खेले जा रहे हैं, जिनमें भारत की ए टीम, इंग्लैंड लॉयंस पर हावी पड़ती नजर आ रही है.

राहुल-जुरेल ने चलाया पहली पारी का खेल

इंडिया ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348 रन बनाए, जिसमें केएल राहुल ने शतक लगाते हुए 116 रनों की पारी खेली और ध्रुव जुरेल के बल्ले से अर्धशतक आया. इसके बाद इंग्लैंड लॉयंस की टीम बैटिंग करने उतरी, तो भारत के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम को 327 के स्कोर पर रोक दिया, जिसमें खलील अहमद ने 4 विकेट चटकाए. तुषार देशपांडे और अंशुल कंबोज ने भी 2-2 विकेट लिए.

भारत-इंग्लैंड के बीच मैच ड्रॉ

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 417 रन बनाए और मैच के चौथे दिन पारी घोषित कर दी. इस इनिंग में कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 80 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं तनुष कोटियन ने नाबाद 90 रन बनाए. वहीं अंशुल कंबोज भी 51 रन पर नाबाद लौटे. इंग्लैंड लॉयंस की टीम के पास खेलने के लिए 11 ओवरों का खेल शेष था, जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने 3 विकेट चटका दिए और इंग्लैंड की ए टीम 32 रन ही बना सकी. इसी के चलते इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच दूसरा मैच ड्रॉ हो गया.

यह भी पढ़ें

बाबर आजम के बाद रिजवान भी होंगे बर्खास्त! अपनी चलाएगा पाक टीम का नया कोच; ये प्लेयर बनेगा कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget