एक्सप्लोरर

मैंने अभी किसी चीज के बारे में नहीं सोचा: गांगुली

सौरव गांगुली ने गुरूवार को कहा कि उन्होंने भविष्य की योजना के बारे में अभी तक विचार नहीं किया है.

 


 


 


मैंने अभी किसी चीज के बारे में नहीं सोचा: गांगुली

कोलकाता: सौरव गांगुली ने गुरूवार को कहा कि उन्होंने भविष्य की योजना के बारे में अभी तक विचार नहीं किया है. लोढा पैनल ने साफ कर दिया है कि गांगुली को अगर बीसीसीआई या राज्य ईकाईयों में पदाधिकारी बनना है तो उन्हें जून के बाद तीन साल का अनिवार्य ब्रेक लेना होगा.


 


गांगुली इस समय बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी किसी भी चीज के बारे में नहीं सोचा है. देखेंगे कि क्या करना है.’’ इस पूर्व भारतीय कप्तान ने उन रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने कैब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसा नहीं किया है. ’’ 


 


बीते दिन ही लोढ़ा समिति ने प्रशासनिक सुधारों को लेकर पूछे गए सवालों पर सात बिंदू बोर्ड के लिए अनिवार्य बनाते हुए स्पष्ट किया कि बीसीसीआई के बर्खास्त सचिव अजय शिर्के बीसीसीआई की बैठकों में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि नहीं हो सकते.


 


इन बिंदुओं में सातवां और सबसे अहम सवाल प्रत्यक्ष रूप से गांगुली से जुड़ा था जिनके नाम की अध्यक्ष पद के लिए अटकलें लगाई जा रही हैं. लेकिन अगर लोढा समिति के जवाब को सही तरह से समझा जाए तो वह बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं लेकिन सिर्फ कुछ महीने के लिए. सवाल नंबर सात: अगर कोई व्यक्ति किसी राज्य-सदस्य संघ में दो साल से पदाधिकारी है तो क्या वह तीन साल के ब्रेक का नियम लागू हुए बिना अगले चुनाव में उम्मीदवारी का पात्र है. अगर हां तो उसका कार्यकाल कितना होगा.


 


जवाब: अगर चुनाव के समय मौजूदा पदाधिकारी ने तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है तो वह चुनाव लड़ने का पात्र है, हालांकि उसका कार्यकाल पूरा नहीं होगा और लगातार तीन साल का समय पूरा होते ही उसे तुरंत पद छोड़ना होगा. संभावित गलत इस्तेमाल से बचने के लिए ऐसा किया गया है. उदाहरण के लिए अगर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं होगा तो कोई पदाधिकारी दो साल और नौ महीने के बाद इस्तीफा दे सकता है और तीन महीने बाद अगले चुनाव में इस आधार पर पात्रता का दावा कर सकता है कि नया कार्यकाल शुरू होगा.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Suryavanshi: हार के बाद क्या बेहद निराश हो गए वैभव सूर्यवंशी, कहा- 'मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा वरना...'
हार के बाद क्या बेहद निराश हो गए वैभव सूर्यवंशी, कहा- 'मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा वरना...'
RCB VS GT IPL 2026 FINAL: खिताबी हार के बाद बोले शुभमन गिल- 'हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन...'
RCB VS GT IPL 2026 FINAL: खिताबी हार के बाद बोले शुभमन गिल- 'हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन...'
IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
Rajat Patidar Statement: RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- 'हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि...'
RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- 'हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि...'

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
Rajat Patidar Statement: RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- 'हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि...'
RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- 'हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि...'
Delhi News: राहत भरा जून! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से कब तक मिलेगी निजात?
राहत भरा जून! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से कब तक मिलेगी निजात?
Drishyam 3 BO Day 11: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड पर मचाया धमाल, धुआंधार छापे करोड़ों, अब शतक लगाने से है इंच भर दूर
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड पर मचाया धमाल, धुआंधार छापे करोड़ों, अब शतक लगाने से है इंच भर दूर
'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
गांव के छोरे में आई माइकल जैक्सन की आत्मा, सिर पर थाली रख जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
गांव के छोरे में आई माइकल जैक्सन की आत्मा, सिर पर थाली रख जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
LPG Price Hike: 1 जून से लगा महंगाई का झटका, 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े, जानें नया रेट
LPG Price Hike: 1 जून से लगा महंगाई का झटका, 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े, जानें नया रेट
Embed widget