एक्सप्लोरर

ग्रेग चैपल के बयान पर बोले हरभजन- 'वो भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन थे'

ग्रेग चैपल 2005 से 2007 तक भारतीय टीम के कोच रहे थे. इस दौरान भारतीय टीम में काफी बवाल हुए थे. साथ ही टीम इंडिया 2007 के वर्ल्ड कप में पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गई थी.

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले दो दशकों में मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान टीम को कई दिग्गज खिलाड़ी मिले तो कई बेहतरीन कोच भी मिले, लेकिन एक नाम है जिसे भारतीय क्रिकेटरों के साथ ही भारतीय फैन भी बेहद नापसंद करते हैं, वो है ग्रेग चैपल. चैपल करीब 2 साल तक भारतीय टीम के कोच थे और उस दौरान भारतीय क्रिकेट में बेहद उथल-पुथल रही. उस दौर में टीम का हिस्सा रहे स्पिनर हरभजन सिंह ने उस दौर को भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन बताया है.

हरभजन ने बुधवार को एक ट्विटर पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये बात कही. दरअसल, चैपल ने हाल ही में एक लाइव चैट के दौरान कहा कि धोनी को एक बेहतर फिनिशर बनाने में उनका बड़ा हाथ था. चैपल ने कहा कि उन्होंने धोनी को हवा में शॉट खेलने के बजाए मैदानी शॉट्स खेलने की चुनौती दी और कहा कि उन्हें मैच फिनिशर बनना होगा.

इस पर हरभजन ने ट्वीट कर कहा, “उन्होंने धोनी को मैदानी शॉट खेलने के लिए कहा क्योंकि कोच खुद सबको (खिलाड़ियों को) मैदान से बाहर फेंक रहे थे. वो एक अलग खेल खेल रहे थे.”

इसके साथ ही हरभजन ने हैशटैग में लिखा – ‘ग्रेग के तहत भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन.’

2 साल हुए थे खूब बवाल

ग्रेग चैपल 2005 से 2007 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के कोच रहे थे. वो जॉन राइट के बाद भारत के दूसरे विदेशी कोच थे. उस दौरान कप्तान रहे सौरव गांगुली को कप्तानी से हटाने के साथ ही टीम से निकालने पर सबसे ज्यादा बवाल हुआ था. इसके साथ ही खिलाड़ियों के बीच असुरक्षा की भावना भी बढ़ी थी.

ग्रेग की कोचिंग में भारतीय टीम वेस्टइंडीज में हुए वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गई थी, जहां टीम को पहले ही दौर में शर्मनाक तरीके से बाहर होना पड़ा था. इसके बाद इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया गया था.

हरभजन सिंह से पहले भी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग समेत उस दौर के कई क्रिकेटर चैपल की आलोचना कर चुके हैं. सभी ने उस दौर को भारतीय क्रिकेट का खराब दौर बताया.

ये भी पढ़ें

गांगुली-चैपल की दोस्ती की वो कहानी जिसकी वजह से भारत के कोच बने थे 'गुरू ग्रेग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
WI VS NZ: 'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप
'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget