एक्सप्लोरर

अपनी बायोपिक को लेकर 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

जब से नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है, तब से उनके जीवन पर फिल्म बनाये जाने को लेकर बातें चल रही हैं और उनसे पूछा जा रहा है कि स्क्रीन पर उनका किरदार कौन अच्छी तरह से निभा सकता है.

Neeraj Chopra on His Biopic: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा का कहना है कि वह अपने जीवन को पर्दे पर उतारे जाने से पहले कुछ और मेडल जीतना चाहते हैं, क्योंकि इससे उनकी फिल्म का हिट होना निश्चित हो जाएगा. जब से हरियाणा के भाला फेंक एथलीट ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में देश को पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) दिलाया है, तब से उनके जीवन पर फिल्म बनाये जाने को लेकर बातें चल रही हैं और उनसे पूछा जा रहा है कि स्क्रीन पर उनका किरदार कौन अच्छी तरह निभा सकता है. लेकिन चोपड़ा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता अब भी खेल है.

नीरज चोपड़ा ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा, "मुझे फिल्म के लिये पेशकश की जा चुकी है, लेकिन मुझे लगता है कि जो मैंने हासिल किया है, वह अभी महज शुरूआत ही है. यह मेरा पहला ओलंपिक था. मैं और मेडल जीतना चाहता हूं. मैं नहीं चाहता कि मूवी फ्लॉप हो जाये." उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं और मेडल जीत सकता हूं तो मुझे लगता है कि फिर फिल्म हिट होगी. इस समय मेरा पूरा ध्यान खेल पर है, मैंने बॉलीवुड के बारे में नहीं सोचा है."

वहीं पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और ऐतिहासिक ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भी खुलासा किया कि उन्हें भी उनके जीवन पर आधारित फिल्म की पेशकश हो चुकी है. उन्होंने कहा, "हां, मुझे भी बायोपिक के लिये पेशकश हुई थी और बातचीत चल रही है."

भाला फेंक में नीरज ने जीता था गोल्ड

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) में गोल्ड मेडल जीता था. इसके साथ ही वह एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए थे. नीरज भारत के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे एथलीट हैं. नीरज से पहले अभिनव बिंद्रा ने 13 साल पहले बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
एजबेस्टन में हारा भारत, टीम इंडिया से चेज नहीं हुए 338 रन; इंग्लैंड ने 31 रनों से मारी बाजी
एजबेस्टन में हारा भारत, टीम इंडिया से चेज नहीं हुए 338 रन; इंग्लैंड ने 31 रनों से मारी बाजी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget