एक्सप्लोरर

301 विकेट ले चुके इस गेंदबाज ने अचानक किया संन्यास लेने का ऐलान, फैन्स में मचा हड़कंप

ग्लूस्टरशायर के लिए टॉम स्मिथ ने करियर की शुरुआत 12 साल पहले ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ हुए एक अभ्यास मैच से की थी. क्लब के लिए सभी प्रारूपों में वह अब तक 301 विकेट ले चुके हैं.

ग्लूस्टरशायर के दिग्गज गेंदबाज टॉम स्मिथ ने टी-20 ब्लास्ट में अपनी टीम के अभियान की समाप्ति के साथ ही पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. चेल्टेनहैम कॉलेज में विटैलिटी ब्लास्ट में ससेक्स शार्क्स के खिलाफ ग्लूस्टरशायर का मैच उनका आखिरी मैच होगा.

टॉम स्मिथ ने 2015 में टीम के रॉयल लंदन वनडे कप और पिछले सीजन में टी-20 ब्लास्ट जीतने में अहम भूमिका निभाई थी. वह क्लब के लिए टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं.

ग्लूस्टरशायर के लिए टॉम स्मिथ ने करियर की शुरुआत 12 साल पहले ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ हुए एक अभ्यास मैच से की थी. क्लब के लिए सभी प्रारूपों में वह अब तक 301 विकेट ले चुके हैं. टी20 में उनके नाम 154 विकेट दर्ज हैं.

क्लब की वेबसाइट के लिए लिखे एक पत्र में स्मिथ ने लिखा, "ऐसा लगता है कि यह सही समय है. पिछले कुछ सीजन में, मुझे खेलने के साथ-साथ कोचिंग करियर बनाने का सौभाग्य मिला है और अब मैं उस पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए तैयार हूं."

उन्होंने लिखा, "ग्लूस्टरशायर का मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया. पिछले 13 सीजन मेरे और मेरे परिवार, दोनों के लिए बेहद खास रहे हैं. क्लब को डिवीजन वन में पहुंचाने से लेकर दो व्हाइट-बॉल ट्रॉफी जीतने तक, ये क्रिकेट के मैदान पर मेरे सबसे बेहतरीन दिन रहे हैं."

ग्लूस्टरशायर के मुख्य कोच मार्क एलेन ने स्मिथ के पूरी तरह से कोचिंग की भूमिका में आने पर बधाई दी. एलेन ने कहा, "टॉम ने 50 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है."

उन्होंने कहा, "कोचिंग में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए, हमें पूरा विश्वास है कि वह उसी ऊर्जा और कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे, जिसने उनके खेल करियर को परिभाषित किया है. वह इस क्षेत्र में पहले ही काफी प्रगति कर चुके हैं. हम ग्लूस्टरशायर क्रिकेट में उनके योगदान को कभी नहीं भूलेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: श्रेयस अय्यर भी आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा; 248 का चेज लगने लगा मुश्किल
Live: श्रेयस अय्यर भी आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा; 248 का चेज लगने लगा मुश्किल
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget