एक्सप्लोरर

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस पर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले पूर्व भारतीय कप्तान

Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुल ने कोलकाता रेप-मर्डर केस पर बड़ा बयान दिया है. गांगुली ने अपने पिछले बयान को लेकर भी सफाई पेश की.

Sourav Ganguly On Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. यह मामला पूरे देश में गूंज रहा है और देश का हर नागरिक सिर्फ न्याय की मांग कर रहा है. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इस मामले में न्याय की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की बात कही.

बता दें कि गांगुली खुद कोलकाता से आते हैं. गांगुली ने इस मामले की कड़ी निंदा की और कहा कि दोषियों को मिलने वाली सज़ा सख्त होनी चाहिए. इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान ने इस मामले पर अपने एक पिछले बयान को भी स्पष्ट किया. 

मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने कहा, "मैंने पिछले रविवार को कहा था, मुझे नहीं पता कि इसका क्या मतलब निकाला गया. मैंने पहले भी यही कहा था कि यह बहुत भयानक चीज़ है. अब सीबीआई और पुलिस मामले की जांच कर रही है. जो भी कुछ हुआ वह बहुत शर्मनाक है. मैं उम्मीद करता हूं कि मामले की जांच कर रही सीबीआई को दोषी का पता चल जाएगा तो उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए. सजा ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति जीवन में दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे. यह ज़रूरी है कि सज़ा कड़ी होनी चाहिए."

बता दें कि कोलकाता के हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई कोलकाता रेप-मर्डर केस की जांच कर रही है. शुक्रवार को सीबीआई के ऑफिसर ने कहा, "हमने कम से कम 30 संदिग्धों की पहचान की है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है."

कई क्रिकेटर उठा चुके हैं आवाज़

बता दें कि कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में तमाम भारतीय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के ज़रिए आवाज़ उठा चुके हैं. लिस्ट में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे कई स्टार्स शामिल हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2025: इन 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स, 24.75 करोड़ के मिचेल स्टार्क होंगे रिलीज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget