एक्सप्लोरर

Eoin Morgan की कप्तानी पर सवाल कायम, दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटर ने निशाने पर लिया

इयोन खराब फॉर्म के साथ फिटनेस की समस्याओं से भी जूझ रहे हैं. मोर्गन कब तक इंग्लैंड के कप्तान बने रहेंगे इस पर स्थिति साफ नहीं है.

इंग्लैंड के टी20 और वनडे के कप्तान इयोन मोर्गन के भविष्य को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. इयोन मोर्गन फिटनेस की चिंताओं के साथ खराब फॉर्म से भी जूझ रहे हैं. नीदरलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला की शुरुआत से पहले मोर्गन ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के साथ इंग्लैंड को विश्व कप जीत दिलाने पर अपना रुख दोहराया था.

नीदरलैंड के खिलाफ लेकिन मोर्गन बेहद खराब फॉर्म में दिखे, क्योंकि वह दो मैचों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. मोर्गन ने आखिरी बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान अर्धशतक बनाया था.

अब, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने कहा है कि मोर्गन 2023 क्रिकेट विश्व कप तक इंग्लैंड के लिए खेलने का प्रयास करेंगे तो उन्हें आश्चर्य होगा. बुचर ने विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट पर कहा, "मैं ईमानदारी से कहूं तो लियाम लिविंगस्टोन को मोर्गन की जगह देखने की जरूरत है और उस टीम में कई खास खिलाड़ी हैं. किसी के लिए सिर्फ कप्तान बनने के लिए जगह नहीं है, चाहे वह कितनी भी अच्छी कप्तानी क्यों न करे."

मोर्गन के भविष्य पर सवाल कायम

हालांकि मोर्गन रन नहीं बना रहे हैं, लेकिन उन्हें फॉर्म में वापस आने के लिए जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन और जेसन रॉय के साथ-साथ टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स जैसे साथियों का समर्थन मिला है. मोर्गन का कहना है कि वो इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई करना चाहते हैं. मोर्गन हालांकि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

मोर्गन इंग्लैंड को टी20 और वनडे में बेहतर बनाने के लिए सबसे आगे रहे हैं और उन्हें घर पर 2019 क्रिकेट विश्व कप जीतने में मदद की.

PCB ने अपने खिलाड़ियों को दिया तोहफा, मैच फीस में की बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget