एक्सप्लोरर

कोड सिग्नल विवाद पर खुद के बचाव में उतरे इयोन मोर्गन, इससे हुए फायदे के बारे में बताया

मोर्गन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में कोड सिग्नल का इस्तेमाल किया था. इस कदम के बाद से ही मोर्गन निशाने पर हैं.

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में कोड सिग्नल इस्तेमाल करने की वजह से विवादों में घिरे हुए हैं. मोर्गन हालांकि खुद ही अपने बचाव में उतर आए हैं और उनका कहना है कि ड्रेसिंग रूम से मैदान तक दिये जाने वाले रीयल-टाइम कोडेड सिग्नल का इस्तेमाल खेल भावना के अंतर्गत ही हैं.

इंग्लैंड के टीम विश्लेषक नाथन लिमन ने दक्षिण अफ्रीका में टी20 श्रृंखला के दौरान मैदान में मौजूद मोर्गन से संपर्क के लिये दो क्लिपबोर्ड को अंक और अक्षर लिखकर इस्तेमाल किया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ड्रेसिंग रूम से सिग्नल के इस्तेमाल की आलोचना की लेकिन मोर्गन ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है.

मोर्गन ने कहा, ''यह 100 फीसदी खेल भावना के अंदर है. इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है. यह सूचना को बढ़ाना है जो कोचों की सलाह, डाटा और क्या चल रहा है, इनके खिलाफ देखने के लिये करते हैं.''

मोर्गन आगे भी इस्तेमाल करेंगे कोड सिग्नल

मोर्गन ने इस तरीके को आगे भी जारी रखने का दावा किया है. उन्होंने कहा, ''हम निश्चित रूप से इसे करना जारी रखेंगे और देखेंगे कि क्या इससे अंतर पैदा होता है, मैदान पर हमारे फैसले लेने या हमारे प्रदर्शन में, इससे सुधार होता है.''

मोर्गन ने साथ ही कहा कि ड्रेसिंग रूम से मदद लेना उनकी कप्तानी के लिये फायदेमंद है. कप्तान ने कहा, ''कप्तान अलग होते हैं. कुछ कप्तान खिताब, ताकत और प्रशंसा का सचमुच आनंद लेते हैं जबकि कुछ अन्य कप्तान होते हैं जो टीम की बेहतरी के लिये सीखना और आगे बढ़ना जारी रखना चाहते हैं.''

बता दें कि पूरे क्रिकेट जगत में फिलहाल कोड सिग्नल के इस्तेमाल को लेकर बहस छिड़ गई है. इस विवाद के बीच इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से मात देने में कामयाब रही.

IND Vs AUS: कनकशन विकल्प को लेकर खुश हैं विराट कोहली, लेकिन इस बात पर जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
IND vs WI 4th T20I Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget