एक्सप्लोरर

ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के पक्ष में मॉर्गन, बताया ऐसे बन सकता है मौका

इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान ऑयन मॉर्गन ने कहा कि टी10 फॉर्मेट से सिर्फ 10 दिनों में ही पूरा टूर्नामेंट खत्म हो सकता है और इससे खेल को एक्सपोजर मिलेगा.

क्रिकेट को दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में शामिल करने को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं. हालांकि क्रिकेट लंबे समय तक सिर्फ टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस स्पोर्ट में लगने वाले समय को देखते हुए इसे ओलंपिक जैसे बड़े इवेंट के लिए फिट नहीं माना जाता रहा है, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ऑयन मॉर्गन का मानना है कि टी10 का नया फॉर्मेट ओलंपिक में क्रिकेट को ओलंपिक में जगह दिलाने में मदद कर सकता है.

आधुनिक वक्त में क्रिकेट कभी भी ओलंपिक का हिस्सा नहीं रहा. हालांकि 1900 में हुए ओलंपिक में सिर्फ एक मैच ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीम के बीच हुआ था, जिसे ब्रिटेन ने जीत लिया था. 1998 के कॉमनवेल्थ खेलों में जरूर इसे शामिल किया गया था, जहां साउथ अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

टी20 फॉर्मेट की शुरुआत के बाद उम्मीद जगी थी कि इस खेल को फिर बड़े स्पोर्टिंग इवेंट्स में जगह मिलेगी, लेकिन डोपिंग कोड जैसे कुछ कारणों के चलते इसे इजाजत नहीं मिली. अब पिछले 2-3 सालों में सिर्फ 10 ओवरों के फॉर्मेट की शुरुआत ने एक बार फिर इस चर्चा को जोर दे दिया है.

इंग्लैंड को पहली बार वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान मॉर्गन का मानना है कि ये नया फॉर्मेट इस दिशा में अहम साबित हो सकता है. मंगलवार 5 मई को अबू धाबी टी10 लीग के लॉन्च के मौके पर कहा, “टी10 क्रिकेट की एक बात जो तीनों फॉर्मेट के मुकाबले इसे ओलंपिक और कॉमनवेल्थ के लिए अपीलिंग बनाती है वो ये है कि पूरा टूर्नामेंट सिर्फ 10 दिनों में खत्म हो सकता है.”

ईएसपीन क्रिकइंफो ने मॉर्गन के हवाले से बताया कि इतने कम समय में पूरे टूर्नामेंट के आयोजन से क्रिकेट को बड़े स्तर पर एक्सपोजर भी मिलेगा, जो खेल के लिए अच्छा होगा. फिलहाल कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के टी20 क्रिकेट को शामिल किया है.

ये भी पढ़ें

कोच रवि शास्त्री ने बताया, ये भारतीय टीम विराट की सेना को दे सकती है ODI में चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget