एक्सप्लोरर

Ashes ENG vs AUS: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 246 रनों पर ऑलआउट, इंग्लैंड को जीत के लिए 203 रनों की जरूरत

डेनली अपने करियर का दूसरा अर्धशतक जमाने के बाद टीम के 141 रन के स्कोर पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने दो और पैट कमिंस ने अब तक एक विकेट लिए हैं. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 358 रन की बढ़त हासिल हुई और उसने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखा.

ऑस्ट्रेलिया ने यहां हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 246 रन का स्कोर बनाकर मेजबान इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 359 रनों का मजबूत लक्ष्य रख दिया. इंग्लैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड को अभी मैच जीतने के लिए 203 रन और बनाने हैं जबकि उसके सात विकेट शेष है. ऑस्ट्रेलिया से मिले 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत ठीक नहीं रही और मेजबान टीम ने 15 रन के अंदर ही अपने दोनों ओपनरों रोरी बर्न्‍स (7) और जेसन रॉय (8) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद कप्तान जोए रूट (नाबाद 75) और जोए डेनली (50) ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की शानदार साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूती प्रदान की. डेनली अपने करियर का दूसरा अर्धशतक जमाने के बाद टीम के 141 रन के स्कोर पर आउट हो गए. उन्होंने 155 गेंदों पर आठ चौके लगाए. डेनली के आउट होने के बाद रूट और बेन स्टोक्स (नाबाद 2) ने मेजबान टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया और दिन का खेल निकाल दिया. रूट ने अपना 43वां अर्धशतक बनाया. रूट ने अब तक 189 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने सात चौके लगाए हैं. स्टोक्स 50 गेंदों का सामना कर चुके हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 15 रन की साझेदारी हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने दो और पैट कमिंस ने अब तक एक विकेट लिए हैं. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरूआत छह विकेट पर 171 रन से आगे खेलते हुए किया. मार्नस लाबुशाने ने 53 और जेम्स पैटिंसन ने अपनी पारी को दो रन आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की. पैटिंसन टीम के 215 के स्कोर पर सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्होंने 48 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रनों का योगदान दिया. पैटिंसन के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 31 रन और जोड़कर 75.2 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 358 रन की बढ़त हासिल हुई और उसने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखा. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशाने ने 187 गेंदों पर आठ चौकों के सहारे सर्वाधिक 80 रन बनाए. उनके अलावा मैथ्यू वेड ने 33, ट्रेविस हेड ने 25, उस्मान ख्वाजा ने 23, मार्कस हैरिस ने 19, डेविड वॉर्नर ने शून्य, कप्तान टिम पेन ने शून्य, पैट कमिंस ने छह, नाथन लॉयन ने नौ और जोश हेजलवुड ने नाबाद रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने तीन और जोफरा आर्चर तथा स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो-दो जबकि क्रिस वोक्स और जैक लीच ने एक-एक विकेट लिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने बनाया नया कीर्तिमान, बनीं वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 51 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज
साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने बनाया नया कीर्तिमान, बनीं वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 51 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज
IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन
IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन
Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार
Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget