एक्सप्लोरर

मैच के बीच में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को हुई पेट में गैस की समस्या, अस्पताल में हुए भर्ती

तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लीच की हालत के बारे में कहा, "ये काफी चिंताजनक खबर है, लेकिन हमें उनकी देखभाल के लिए अच्छा मेडिकल स्टाफ मिला है."

इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच को पेट में गैस की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, लीच न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम हिस्सा थे और लेकिन उन्हें अंतिम एकादश से बाहर रखा गया था. लीच हालांकि शनिवार को खेल के पहले सत्र के आखिर में बीमार हो गए थे. इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने लीच को अस्पताल ले जाने का फैसला किया और उम्मीद है कि वॅ रात भर वहीं रहेंगे. तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लीच की हालत के बारे में कहा, "ये काफी चिंताजनक खबर है, लेकिन हमें उनकी देखभाल के लिए अच्छा मेडिकल स्टाफ मिला है." लीच ने पिछले सप्ताह बे ओवल में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की पारी की हार में 153 रन देकर दो विकेट लिया था. इससे पहले टॉम लॉथम (105) के शतक के बाद बीजे वाटलिंग (55) और डेरिल मिशेल (73) के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने यहां सेडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 375 रन का अच्छा स्कोर बना लिया. इंग्लैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 39 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 336 रन पीछे हैं. स्टंप्स के समय रोरी बर्न्‍स 51 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 और कप्तान जोए रूट 29 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके अलावा डोमिनीक सिब्ले और जोए डेनली ने चार-चार रन बनाए. इससे पहले, मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 173 रनों से आगे खेलना शुरू किया. दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही लॉथम आउट हो गए. उन्होंने 172 गेंदों पर 16 चौके लगाए. थम के आउट होने के बाद वाटलिग और डेरिल ने छठे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी करके कीवी टीम को 300 के करीब पहुंचाया. वाटलिंग ने 192 गेंदों पर सात चौके और डेरिल ने 159 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा मिशेल सेंटनर ने 23 और टिम साउदी ने 18 रनों का योगदान दिया. ग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार, क्रिस वोक्स ने तीन, सैम कुरेन ने दो और जोफरा आर्चर ने एक विकेट हासिल किए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget