एक्सप्लोरर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयान मोर्गन बोले- वर्ल्ड कप का फाइनल नाटकीय मुकाबला था

वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का फैसला मैच में ज्यादा बाउंड्री के आधार पर हुआ था. इसी वजह से मोर्गन ने इस मैच को क्रिकेट के इतिहास का सबसे नाटकीय मैच करार दिया है.

कोरोना वायरस के कहर के चलते इस वक्त पूरी दुनिया मानो थम सी गई है. ऐसे वक्त में स्टार क्रिकेट अपने खेल के मैदान से जुड़े हुए सबसे बेहतरीन अनुभवों के बारे में बात कर रहे हैं. इग्लैंड के लिमिटिड ओवर्स कैप्टन मोर्गन ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल को क्रिकेट इतिहास का सबसे ज्यादा नाटकीय मैच करार दिया.

अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ बात करते हुए मोर्गन ने 2019 वर्ल्ड कप फाइनल के बारे में राय रखी है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 242 रन की चुनौती रखी, लेकिन इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 241 रन ही बना पाई. मैच टाई होने की वजह से सुपर ओवर में पहुंचा और दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर का स्कोर भी टाई रहा. इसके बाद मैच में ज्यादा बाउंड्री के आधार पर इंग्लैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.

मोर्गन ने कहा, ''पिछले पांच साल में हमारा सफर काफी शानदार रहा. 2015 वर्ल्ड कप में हम पहले राउंड में ही बाहर हो गए. फिर चार साल तक हमने शानदार क्रिकेट खेला और इस वर्ल्ड कप को जीतने का सफर तय किया. यह पूरा सफर बेहद यादगार रहा.''

चार साल के सफर को शानदार बताया

मोर्गन ने वर्ल्ड कप फाइनल को अपने ऐतिहासिक सफर का अंत बताया. उन्होंने कहा, ''पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से हमारे चार साल के सफर का अंत हुआ. जिस अंदाज में मैच का नतीजा सामने आया वह बेहद ही नाटकीय था और किसी ने भी इसके बारे में ऐसा नहीं सोचा था.''

वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के दिन फेडरर और जोकोविच के बीच विंबडलन के इतिहास का सबसे लंबा मैच भी खेला गया था. मोर्गन ने इस मैच के बारे में भी बात की और कहा कि यह भी उसी दिन होना था. बता दें कि जोकोविच ने फेडरर को मात देकर खिताब अपने नाम किया था.

BCCI अधिकारी ने कहा- देश में जंग जैसे हालात, इस वक्त क्रिकेट के बारे में भूलना ही बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
DPL 2026: नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला
नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget